कोलकाता। दो दिन पहले ही देश ने अपने एक होनदार क्रिकटर को खो दिया। कोलकाता के घरेलू खिलाड़ी अंकित केसरी की दुखद मौत के ठीक एक दिन बाद क्रिकेटर राहुल घोष को भी मैच के दौरान गंभीर चोट आई हैं। मैच के दौरान फिल्डिंग के दौरान उसे गंभीर चोट लगी है। जिसके बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
राहुल घोष को कोलकाता पुलिस और विजय स्पोर्ट्स के बीच खेले जा रहे स्थानीय लीग मैच के दौरान चोट लगी। डाक्टरों के मुताबिक राहुल को सिर के बायें हिस्से में चोट लगी है। सीटी स्कैन के दौरान पता चला है कि इस हिस्से में खून के थक्के जम गए है।
राहुल को अगले 7 से 8 दिनों तक अस्पताल में ही रहना होगा, जहां डॉक्टर्स उसकी जांच करेंगे। गौरतलब है कि इस घटना के ठीक एक दिन पहले बंगाल अंडर 19 टीम के पूर्व कप्तान अंकित केसरी की एक मैच के दौरान सिर पर चोट लगने से मौत हो गई थी।