For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

केकेआर की नई मुसीबत, आंद्रे रसल का लगातार फ्लॉप शो जारी

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में केकेआर की टीम की बल्लेबाजी आज एक बार फिर संघर्ष करती नजर आई। डेविड वार्नर ने आज टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाजी का न्योता दिया। 88 रन के स्कोर पर दो विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए आंद्रे रसल से टीम को उम्मीद थी कि वह एक बड़ी और तेज पारी खेलेंगे। इस सीजन में रसल अभी कुछ खास नहीं कर सके है और लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। आज के मैच लगातार बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आंद्रे रसेल 11 गेंद पर 9 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।

आईपीएल के इस सीजन में रसल के अभी तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं। इस सीजन में रसल 11.50 के औसत से सिर्फ 92 रन बना सके हैं, जबकि उनका सर्वाधिक स्कोर महज 24 रन का रहा है। रसल के इस खराब फॉर्म का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है। पहले ही टीम का मध्य क्रम कुछ खास नहीं कर रहा है, ऐसे में रसल जैसे बल्लेबाज का प्रदर्शन ना करना टीम को भारी पड़ रहा है।

आज के मैच की बात करें तो केकेआर की टीम ने अपना पहला विकेट छठे ओवर में 48 रन पर गंवा दिया। राहुल त्रिपाठी 36 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी इसके बाद 23 रन के स्कोर पर चलते बने। दोनों सलामी बल्लोबाजों के आउट होने के बाद नीतीश राना और आंद्र रसल से उम्मीद थी कि वह एक बड़ी साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर तक ले जाएंगे। लेकिन एक खराब शॉट खेलते हुए 29 रन के स्कोर पर नीतीश राना अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि कप्तान ओएन मॉर्गन और पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक ने टीम को संभाला और एक सम्मानजनक स्कोर तक टीम को पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की।

ओएन मोर्गन ने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की लेकिन बाद में उन्होंने कुछ बड़े शॉट खेले। दूसरे छोर पर दिनेश कार्तिक ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए अहम भूमिका अदा की। ओएन मोर्गन ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए, इस दौरान मोर्गन ने एक छक्का और तीन चौका लगाया। वहीं दिनेश कार्तिक ने 14 गेंदो का सामना करते हुए 29 रन बनाए और टीम का स्कोर 164 रन तक पहुंचाया। दोनों के बीच 58 रनों की साझेदारी हुई।

Story first published: Sunday, October 18, 2020, 17:29 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+