अंबाती रायुडू ने किया संन्यास का ऐलान, यह रही वजह
नई दिल्ली। हाल के दिनों में अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने वाले स्टार खिलाड़ी अंबाती रायडू नें सन्यांस का ऐलान किया है। रायडू ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।अंबाती रायुडू ने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी20 क्रिकेट पर ध्यान लगाने के लिए शनिवार को इस बात की घोषणा की कि वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं। 33 वर्षीय रायडू ने विंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह सुनिश्चित की है। हैदराबाद क्रिकेट संघ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'हैदराबाद के कप्तान और भारत की वनडे टीम के सदस्य अंबाती रायुडू ने खेल के लंबे प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया है। जिसमें रणजी ट्रॉफी भी शामिल है, ताकि वह सीमित ओवर क्रिकेट और टी20 क्रिकेट पर ध्यान लगा सकें।'
इंग्लैंड में 2019 विश्व कप पर ध्यान:
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा, 'वह छोटे प्रारूप के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों में खेलना जारी रखेंगे।' अंबाती रायुडू ने आईपीएल के 11वें संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। जिसकी बदौलत हाल में भारतीय टीम में उनकी वापसी हुई थी। उन्हें इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्व कप में भारत के चौथे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर देखा जा रहा है। हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 217 रन बनाए थे जिसके बाद कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने उन्हें सराहा था।
साल 2001-02 में किया था फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू:
बता दें कि ,अंबाती रायुडू ने साल 2001-02 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पदार्पण किया था।उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 97 मैचों में 45.56 की औसत से 6151 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम 16 शतक और 34 अर्धशतक दर्ज है।अंबाती ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लिया है, वह लिस्ट ए, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय वनडे तथा टी20 में खेलना जारी रखेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
