Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL में पानी की बर्बादी! NGT ने BCCI और सरकार को भेजा नोटिस

नई दिल्ली। अगले महीने से शुरू हो रहे आईपीएल के 11वें को लेकर NGT ने BCCI और सरकार को भेजा नोटिस भेजा है। दरअसल इंडियन प्रीमियर लीग मैचों के दौरान रोजाना लाखों लीटर पानी की बर्बादी की वजह से टूर्नामेंट पर प्रतिबंध लगाने की याचिका पर आज राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने केंद्र, बीसीसीआई और अन्य से जवाब मांगा है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जस्टिस जावेद रहीम की अध्यक्षता वाली पीठ ने जल संसाधन मंत्रालय, भारतीय क्रिकेट बोर्ड और उन 9 राज्यों को नोटिस दिए हैं जहां मैच होने हैं। सभी पक्षों को दो सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को है। बता दें कि दायर याचिका में कहा गया है कि, 'संबंधित अधिकारियों को व्यावसायिक उद्देश्यों से इस टूर्नामेंट के आयोजन से रोका जाए जो 9 स्थानों पर होना है।'

आपको बता दें कि आईपीएल का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, March 14, 2018, 19:53 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+