वर्ल्ड कप 2019ः पाकिस्तानी क्रिकेटरों को झटका, नहीं मिलेगा 'बीवियों' का साथ
नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप से पहले पाकिस्तानी क्रिकेटरों को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय टीम के कप्तान सरफराज अहमद के इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान खिलाड़ियों के परिवारों के साथ यात्रा करने के सुझाव को खारिज कर दिया। यानि की अब मैचों के दाैरान खिलाड़ियों को स्टेडियम में बीवियों का स्पोर्ट नहीं मिलेगा।
बोर्ड के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, "हां, कप्तान और खिलाड़ियों का एक सुझाव था कि उन्हें विश्व कप के दौरान इंग्लैंड में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन बोर्ड ने इसकी अनुमति नहीं दी है।" उन्होंने कहा कि इसके बजाय खिलाड़ियों को अनुमति दी गई थी कि इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान उनकी पत्नियां और बच्चे उनके साथ हो सकते हैं, लेकिन उन्हें विश्व कप से पहले बाहर निकलना होगा।
सूत्र ने कहा कि बोर्ड चाहता था कि विश्व कप के दौरान खिलाड़ी पूरी तरह से क्रिकेट पर केंद्रित हों। यह निर्णय टीम प्रबंधन द्वारा लिया गया है। सरफराज ने एक टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में यह स्पष्ट किया कि वह खिलाड़ियों को उनके साथ रहने की अनुमति देने के पक्ष में था, खासकर लंबे दौरों पर। विश्व कप और इंग्लैंड का हमारा दौरा लंबा है। मेरा मानना है कि अगर क्रिकेट खिलाड़ी अपने परिवार के साथ हैं तो भी आराम करने में मदद मिलती है। बता दें कि विश्व कप की शुरूआत इंग्लैंड में 30 मई को होने जा रही है। पाकिस्तान अपना पहला मैच 31 मई को नाॅटिंघम में विंडीज के खिलाफ खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
