रवि शास्त्री पर चढ़ा जीत का ऐसा खुमार कि एक बार फिर से सबके सामने फिसली जुबान, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला मैच क्या जीता, कोच रवि शास्त्री एक बार से बड़बोलेपन के शिकार हो गए। शास्त्री ने इस दौरान जो बयान दिए उनको सुनकर ऐसा लगा जैसे शास्त्री को बोलबचन के लिए इस जीत का ही इंतजार था। वैसे ये पहली बार नहीं है जब शास्त्री की जुबान फिसली है। बता दें कि मुख्य भारतीय कोच शास्त्री इससे पहले भी अपने बेतुके और बेबाक बयानों के चलते चर्चाओं में रह चुके हैं।
भारतीय टीम के पहला टेस्ट 31 रनों से जीतने के बाद शास्त्री मीडिया और लाइव शो में मुखातिब हुए। इसी दौरान उन्होंने जब उनसे पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया के अभ्यास के बारे में पूछा गया तब उन्होंने तपाक से कहा- 'अभ्यास को गोली मारिए, लड़कों को आराम की जरूरत है!' इसके बाद उन्होंने कहा कि हम इंग्लैंड में पहला टेस्ट मैच 31 रन से हार गए थे, दक्षिण अफ्रीका में पहला टेस्ट मैच 60-70 रन से हार गए थे, इसलिए यह बहुत अच्छा अहसास है कि लड़कों ने यहां पहले मैच में ही जीत दर्ज की। जब आप अच्छी शुरुआत करते हो तो भरोसा बढ़ जाता है।'
कोच ने टीम को अभ्यास ना कराने की ओर संकेत देते हुए कहा, 'उन्हें आराम करना है, नेट्स को गोली मारिए। आप बस वहां आओ, अपनी उपस्थिति दर्ज कराओ और फिर होटल लौट जाओ। हम जानते हैं कि पर्थ की पिच तेज है, वहां तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा।' इतना ही नहीं इस दौरान शास्त्री ने मुंबई में चलने वाला एक लोकल शब्द भी बोला जो जिसका अर्थ काफी आपत्तिजनक था। जब शास्त्री ने यह बात कही तो स्टूडियों में सुनील गावस्कर और माइकल शास्त्री भी मौजूद थे। गावस्कर उनके मुंह से ऐसी बातें सुनकर भौचक्के रह गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
