नई दिल्ली। आईपीएल का सुरूर सिर चढ़ कर बोल रहा है। खेल प्रेमी अपनी टीम के उत्साहवर्धन के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसे में 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर है मेरा स्कूटर' जैसे रैप से इंटरनेट पर धमाल मचाने वाली ढिंचैक पूजा अब एक नए रैप सॉन्ग के साथ वापस आ गई हैं। गौरतलब हो की ढिंचैक पूजा को सोशल मीडिया ने रातों-रात स्टार बना दिया था।सोशल मीडिया पर वह अक्सर ही अपने अजीबो-गरीब गानों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। बता दें की पूजा की पापुलरिटी इतनी बढ़ गई है की थी की वह बिग बॉस के मंच तक आ पहुंची। ऐसे में ढिंचैक पूजा ने आईपीएल को देखते हुए अपना नया 'रैप' लेकर लेकर सामने आई हैं। उन्होंने अपना नया रैप सॉन्ग आईपीएल में चेन्नई टीम के लिए गाया है और उसे चेन्नई की टीम को डेडिकेट भी किया,उन्होंने बताया की इस सीजन आईपीएल का मुकाबला चेन्नई की टीम ही जीतेगी।
चेन्नई के बल्लेबाजों को बताया शेरः बता दें की आईपीएल की इस सीजन में चेन्नई का वापसी बैन के दो साल बाद हुई है। इस सीजन की अगर बात करें तो चेन्नई की टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है और माही की सेना अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं पूजा ने अपने नए गाने में बताया की चेन्नई के बल्लेबाज शेर हैं उन्होंने गाने के बोल में बताया की जीतेंगे भाई चेन्नई सुपरकिंग, हार गेंद को पीटेंगे चेन्नई सुपरकिंग। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन खास बात है की इस गाने को तेजी से लोग नापसंद भी कर रहे हैं।