नई दिल्ली। सरफराज मोटा...सरफराज मोटा। यह शब्द स्टेडियम में उस दाैरान सुनाई दिए जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम मैनचेस्टर में भारत से बुरी तरह से हारने के बाद मैदान पर मायूस होकर खड़ी थी। मैच भले ही समाप्त हो चुका था लेकिन स्टेडियम में दर्शक तभी भी माैजूद थे, कुछ भारतीय टीम को अंत तक स्पोर्ट करते दिखे तो कईयों ने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को चिढ़ाने के मजे लिए।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दर्शक पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद को मोटा-मोटा कहकर चिढ़ाता है। सरफराज के साथ उनके कोच भी थे लेकिन उनका ध्यान जोर-जोर से चिल्ला रहे दर्शक की ओर नहीं गया लेकिन सरफराज पीछे मुड़कर देख रहे थे कि आखिर कैसे दर्शक अब हार पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दर्शक सरफराज को कह रहा है, 'टाॅस जीतकर बैटिंग क्यों नहीं ली। ना ही इमरान खान की बात मानी। अपने पीएम की भी नहीं सुनते।'
Another Vedio Pakistani fans scolding Sarfaraz after the match#IndiaVsPakistan #INDvPAK #PAKvsINDIA pic.twitter.com/76nEGbrEod
— South Kashmir (@southKashmir24) June 17, 2019
बता दें कि सरफराज को यह कहकर कोसा जा रहा है कि उन्होंने टाॅस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला क्यों नहीं लिया। मैच शुरू होने से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री व एक बार टीम को विश्व कप दिला चुके इमरान खान ने सरफराज को सलाह दी थी कि टाॅस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया जाए, लेकिन सरफराज उनके खिलाफ उतरे। इसके बाद अब सरफराज की कप्तानी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी सरफराज को एक बेवकूफ कप्तान बताकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।लीग के इस 22वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने चित्त करते हुए डकवर्थ लुईस नियम के तहत 89 रनों से हरा दिया। इस मुकाहले से पहले 21 मैच हो चुके थे लेकिन किसी ने इतनी सुर्खियां नहीं बटोरीं जितनी भारत-पाक मैच ने बटोरीं। पाकिस्तान का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ा।