For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्‍लैंड के सामने पेश करनी होगी मजबूत चुनौती

By Staff
ढाका। सोमवार को टी-20 वर्ल्‍ड चैंपियनशिप के वॉर्म-अप मैच में कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर नहीं आए और जब भारत यह मैच हार गया तो भारतीय प्रशंसक बस यही कहते रह गए, 'काश आज धोनी ने बैटिंग की होती।' धोनी के मुताबिक उनके हाथ में कुछ समस्या थी और ऐसे में उन्‍होंने बैटिंग न करना ही बेहतर समझा। धोनी की मानें तो भले ही टीम इंडिया यह मैच हार गई है लेकिन प्रशंसकों को निराश होने की जरूरत नहीं है। मैच के बाद हुई प्रेस कांफ्रेंस में धोनी ने कहा कि अभी एक और वॉर्म अप मैच बाकी है और ऐसे में उन्‍हें उम्‍मीद है कि टीम इंडिया 21 मार्च को होने वाले मुकाबले से पहले इस टूर्नामेंट में वापसी करने में सफल रहेगी।

21 मार्च को भारत का मैच पाकिस्‍तान के खिलाफ है और हाल ही में पाक ने एशिया कप के मैच में टीम इंडिया को हराया है। टीम इंडिया ने वर्ष 2007 में पाकिस्‍तान को ही हराकर टी-20 वर्ल्‍ड चैपिंयनशिप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से भारत ने इस टूर्नामेंट में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन इस बार टीम से उम्‍मीदें काफी बढ़ गई हैं क्‍योंकि वर्ष 2015 से पहले होन वाला यह टूर्नामेंट कुछ हद तक टीम की वर्ल्‍ड कप को लेकर तैयारियों के बारे में बताने को काफी है। वहीं यह बात भी गौर करने वाली है कि टीम ने इस बार कुछ खास परफॉर्म नहीं किया है।

बुधवार को टीम इंडिया एक और वॉर्म अप मैच में इंग्‍लैंड के साथ भिड़ेगी और फैंस को उम्‍मीद है कि इस मैच को जीतकर वह पाकिस्‍तान के खिलाफ होने वाले मैच में पाक को कड़ी चुनौती पेश कर पाएगी। भारतीय टीम के बल्‍लेबाज और गेंदबाज दोनों ही पहले वॉर्मअप मैच में श्रीलंका के सामने मुश्किल चुनौती पेश करने में असफल रहे। ऐसे में अगर शुक्रवार को पाकिस्‍तान के खिलाफ टीम को अपनी जीत पक्‍की करनी है तो गेंदबाज और बल्‍लेबाज दोनों को ही मजबूती से परफॉर्म करना होगा।

Story first published: Tuesday, December 12, 2017, 11:11 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+