नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाद एनरिक नोर्टजे ने आईपीएल में नया इतिहास रचा। दिल्ली कैपिटल्स में शामिल इस गेंदबाज ने बुधवार को राजस्थान के खिलाफ आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। उन्होंने 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए डेल स्टेन का रिकाॅर्ड तोड़ा था। अब एनरिक का कहना है कि वह अब पाकिस्तान के के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।
एनरिक नोर्टजे ने ने दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से बात करते हुए कहा, ''मेरी नजरें अब शोएब अख्तर का रिकाॅर्ड तोड़ने पर है। मैं यह उम्मीद करता हूं कि मेरे अंदर अख्तर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की ताकत है। अगर एक बढ़िया विकेट और सही पिच हो तो ये रिकॉर्ड इस आईपीएल में या फिर भविष्य में टूट सकता है।''
बता दें कि एनरिक ने राजस्थान की पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद को 156.22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी। यह आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज गेंद रही। इससे पहले तेज गेंद फेंकने का रिकाॅर्ड डेल स्टेन के नाम था। उन्होंने 2012 में आईपीएल 2012 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए 154.40 किमी प्रति घंटे की गति से एक गेंद फेंकी थी।'
अब तक सबसे तेज गेंद फेंकने वाले टाॅप-5 गेंदबाज-
1. एनरिक नोटर्जे- 156.22 किलोमीटर प्रति घंटा
2. डेल स्टेन-154.40 किलोमीटर प्रति घंटा
3. कैगिसो रबाडा- 154.23 किलोमीटर प्रति घंटा
4. कैगिसो रबाडा- 153.91 किलोमीटर प्रति घंटा
5. पैट कमिंस- 153.56 किलोमीटर प्रति घंटा