ट्वेंटी-20 विश्व कप: इंग्लैंड की बदौलत सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान (लीड-1)
ग्रास इस्लेट (सेंट लूसिया), 11 मई (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप में सुपर-8 के अपने तीसरे मुकाबले में सोमवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को तीन विकेट से मात दे दी। इंग्लैंड को मिली इस जीत की बदौलत टूर्नामेंट में अब तक औसत प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम भी सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हो गई।
दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से मात देने वाली पाकिस्तानी टीम का टूर्नामेंट में भविष्य इंग्लैंड की जीत पर टिका था। इंग्लैंड ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कीवी टीम को मात दी। इसके साथ ही स्वदेश वापसी के लिए अपना बोरिया-बिस्तर समेटने की तैयारी कर रही पाकिस्तानी टीम को मुंह मांगी मुराद मिल गई। पाकिस्तान मौजूदा चैम्पियन है।
स्थानीय ब्यूसेजर मैदान पर इंग्लैंड को निर्धारित 20 ओवरों में 150 रन बनाने का लक्ष्य मिला था। इस लक्ष्य को उसने 19.1 ओवरों में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड पहले ही ेसेमीफाइनल में जगह बना चुका है।
इंग्लैंड की ओर से इयान मोर्गन ने सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा माइकल लंब ने 32 और ल्यूक राइट ने 24 रनों का योदान दिया। कीवी टीम की ओर से शेन बांड और स्काट स्टायरिश ने दो-दो विकेट चटकाए।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट पर 149 रन बनाए। कीवियों की ओर से रॉस टेलर ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर स्टुअर्ट ब्रॉड और ग्रीम स्वान ने दो-दो विकेट झटके। मैच में इंग्लैंड की ओर से एक विकेट लेने वाले और 23 रन बनाने वाले टिम ब्रेसनन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications