IPL 2016: सुरेश रैना ने किया कुछ ऐसा, जो अब से पहले कोई नहीं कर पाया
नयी दिल्ली। क्रिकेट असंभावनाओं का खेल है। हर पल, हर मैच में नए रिकॉर्ड्स बन जाते हैं तो पुराने रिकॉर्ड टूट जाते हैं। आईपीएल 2016 के दौरान गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने कुछ ऐसा किया जो अब से पहले कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया है। सुरेश रैना ने टी-20 क्रिकेट में नया मुकाम हासिल कर लिया है। टी-20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे करते हुए रैना ने नया रिकॉर्ड बना लिया है।
आपको बता दें कि ऐसा करने वाले सुरेश रैना पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि दुनिया के पांचवें। रैना ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार के मुकाबले में अपनी पारी का दूसरा रन बनाने के साथ ही ये रिकॉर्ड बना लिया। IPL 9: पापा बनने वाले हैं गुजरात लायंस टीम के कैप्टन सुरेश रैना
रैना के रिकॉर्ड
- रैना ने टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए हैं।
- रैना 231वें मैच में 6000 रन पूरे तक ये रिकॉर्ड बनाया।
- रैना ने टी20 मैचों में 3 सेंचुरी और 33 हाफसेंचुरी लगाई है।
- टी20 में रैना के सबसे ज्यादा स्कोर नॉटआउट 109 रन है।
रैना से आगे कौन-कौन
- टी20 में रैना के 6000 रनों के रिकॉर्ड बनाने वाले रैना दुनिया के पांचवें बल्लेबाज है।
- इस सूची में सबसे आगे वेस्टइंडीज के क्रिस गेल है, जिन्होंने टी20 में 8840 रन बनाए हैं।
- दूसरे नबंर पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉज हैं, जिन्होंने 6998 रन बनाएं है।
- तीसरे नबंर पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कलम हैं, जिन्होंने 6366 रन बनाए।
- चौथे नबंर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर हैं, जिन्होंने 206 मैचों में 6181 रन बनाए हैं।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
