Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत को मिली फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी, 2020 में होगी प्रतियोगिता

नई दिल्ली। क्रिकेट के बाद फुटबॉल की दुनिया में अपनी पैर जमाने के लिए तेजी से प्रयास कर रहे भारत के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। भारत को फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करने का अधिकार मिल गया है। यह विश्व कप 2020 में आयोजित होगा। यह फैसला शुक्रवार 15 मार्च को मियामी में फीफा परिषद की बैठक में लिया गया है।

इसी के साथ भारत मेजबान देश होने के नाते पहली बार इस प्रतियोगिता में भी भाग लेगा। इससे पहले भारत 2017 में पुरुष अंडर-17 फीफा विश्व कप में भाग ले चुका है। इस टूर्नामेंट को मिली कामयाबी ने भारत को अगले फीफा टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए प्रेरित किया था। अब फीफा की ओर से भारत को यह तोहफा मिल चुका है।

ऑल इंडिया फुटबॉल संघ के सचिव कुशाल दास पहले ही इस बात की ओर इशारा कर चुके थे भारत फीफा के इस टूर्नामेंट की मेजबानी हासिल के लिए गंभीरता से प्रयासरत है। दास का मानना है कि यह भारतीय महिला फुटबॉल की तरक्की में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। इस दौरान भारतीय फुटबॉल टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में ट्वीट भी किया-

आपको बता दें कि महिला विश्व कप अंडर-17 में कुल 16 देश भाग लेंगे। इसके साथ ही जिस तरह से पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था उसी तर्ज पर यह टूर्नामेंट भी अक्टूबर और नंवबर के महीने में आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी सरकार की ओर से कुछ वित्तीय मसलों पर स्पष्टता आनी बाकी है।

गौरतलब है कि भारतीय महिला फुटबॉल टीम इस समय SAFF महिला चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही है। इस प्रतियोगिता में भारत ने जोरदार शुरुआत करते हुए मालदीव को 6-0 से मात दी है। यह मुकाबला शाहिद रंगाशाला स्टेडियम में बुधवार को खेला गया था।

Story first published: Saturday, March 16, 2019, 12:06 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+