Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बड़ी चूक! आखिरी टी20 में नहीं हुआ था राष्ट्रगान, जब मचा बवाल तो मांगी माफी

तिरुवनंतपुरम। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 सीरीज के आखिरी मैच में बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मैच के दौरान दोनों देशों का राष्ट्रगान नहीं हुआ था। जिसके बाद से ही हर कोई इसकी आलोचना कर रहा है। बता दें कि तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के आखिरी मैच में बारिश ने काफी परेशान किया था। जिसके चलते मैच 8-8 ओवर का हुआ और भारत ने 6 रनों से जीत हासिल कर ली थी।

केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी गलती मानी

केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी गलती मानी

केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने भी मैदान को जल्दी से खेल के लिए तैयार किया और जल्दी से मैच शुरू करवा दिया। इस बीच केरल क्रिकेट एसोसिएशन ये भूल गई कि मैच से पहले राष्ट्रगान भी होता है। आपको बता दें विवाद बढ़ने के बाद केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी गलती मान ली है।

हड़बड़ी में दोनों देशों का राष्ट्रगान करवाना भूल गए

हड़बड़ी में दोनों देशों का राष्ट्रगान करवाना भूल गए

केरल क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी जयेश जॉर्ज ने कहा कि उनसे गलती हुई है, दरअसल मैच अधिकारी जल्द से जल्द मैच शुरू कराना चाहते थे इसी हड़बड़ी में हम दोनों देशों का राष्ट्रगान करवाना भूल गए।

'आप लोगों से माफी मांगता हूं और आगे ऐसा नहीं होगा'

'आप लोगों से माफी मांगता हूं और आगे ऐसा नहीं होगा'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जयेश जॉर्ज का कहना है कि ‘हां वो गलती थी, हम इसे कुबूल करते हैं। दरअसल बारिश रुकने के बाद जल्द से जल्द मैच शुरू करवाना था और हम इस हड़बड़ी में राष्ट्रगान भूल गए जो कि एक बड़ी गड़बड़ी है। मैं आप लोगों से माफी मांगता हूं और आगे ऐसा नहीं होगा।'

पहली बार खेला गया था मैच

पहली बार खेला गया था मैच

बता दें कि तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में पहली बार कोई टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला गया था। बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर 67 रन बनाए। जीत के लिए 68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम सिर्फ 61 रन ही बना सकी और भारत में पहली बार सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+