लोढा समिति ना हमसे मिल रही, ना हमारी सुन रही: अनुराग ठाकुर

By Rizwan

जयपुर। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और लोढा समिति के बीच लगातार चल रही खींचतान के बीच बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद समिति हमें मिलने का वक्त ही नहीं दे रही है।

अनुराग ठाकुर ने बुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में कहा कि बीसीसीआई पर लोढा समिति की बात ना मानने का आरोप ठीक नहीं है।

ठाकुर ने कहा कि बीसीसीआई ने जस्टिस आरएम लोढ़ा समिति की अस्सी फीसदी से ज्यादा सिफारिशों को लागू कर दिया है लेकिन इन सिफारिशों में से कुछ (5-6) सिफारिशें ऐसी हैं जिनको लागू करना मुमकिन ही नहीं है।

अनुराग ठाकुर को हटाकर पूनम महाजन को सौंपी गई भारतीय जनता युवा मोर्चा की कमान

ठाकुर ने कहा कि कुछ सिफारिशों पर बात करने के लिए वो समिति से समय मांग रहे हैं लेकिन समिति दो महीने से मिलने का समय नहीं दे रही है।

हाल ही में अनुराग ठाकुर के लोढा समिति की सिफारिशों पर गलत बयानबाजी करने के लिए कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई थी। कोर्ट ने उनको कहा था कि वो गलत बयानबाजी ना करें, नहीं तो कोर्ट की अवमानना के लिए उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है।

लोढ़ा कमेटी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अनुराग ठाकुर को जाना चाहिए जेल

बीसीसीआई कर रही क्रिकेट के सुधार के लिए काम

अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीसीसीआई ने क्रिकेट के सुधार के लिए शानदार काम किया है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ ने युवा खिलाड़ियों को संवारा जिसका परिणाम आज करुण नायर जैसे क्रिकेटर के उभार के तौर पर सामने आया है।

उन्होने भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड पर शानदार जीत के लिए विराट कोहली और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह से भारतीय टीम ने इंग्लैंड का सफाया कर दिया उसके लिए कप्तान विराट कोहली और पूरी टीम की प्रशंसा की जानी चाहिए।

Story first published: Wednesday, December 21, 2016, 19:09 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+