कप्‍तान की होती है टीम, 'बॉस' भी उसे ही होना चाहिएः अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। भरातीय टीम में जारी कोच विवाद को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अनिल कुंबले विवाद मुद्दे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष व सेक्रेटरी अनुराग ठाकुर का मानना है कि टीम कप्तान की होती है और इसी कारण सही मायने में 'बॉस' कप्तान को ही होना चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए आज अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के अध्यक्ष पद तक ही सीमित हो गए हैं लेकिन कप्तान और कोच के बीच हुए विवादों को लेकर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के मौजूदा अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी सांसद अनुराग की राय बिल्कुल स्पष्ट है।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक अनुराग ने कहा कि कुंबले और विराट के बीच हुए विवाद में विराट पर ज्यादा दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा, विराट के ऊपर बिना बात का दवाब क्यों बनाया जा रहा है? विराट को इन सब बातों को लेकर निशाना बनाना सही नहीं है क्योंकि यह पहली बार नहीं हुआ है।

अनुराग ठाकुर ने भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच ग्रेग चैपल का उदाहरण देते हुए कहा कि उनको भी विवाद के बाद हटाया गया था। लेकिन तब भी कप्तान ही ज्यादा अहम था। उन्होंने कहा- "भारत में भी आज तक का इतिहास देखिए आपके पास विराट से बड़ा खिलाड़ी नहीं है। अगले 10 साल आपको देश की क्रिकेट इसी स्तर पर या इससे आगे ले जानी है तो आपको विराट जैसा शख्स चाहिए।" अनुराग ने कहा- 'जब तक मैं बीसीसीआई का अध्यक्ष रहा तब तक कोई विवाद नहीं हुआ। हमने साफ सुथरे और पारदर्शिता के साथ नियुक्ति की। आज जो लोग बैठे हैं, उनसे सवाल करने चाहिए की ऐसी चीजें बाहर आती क्यों हैं।आपको बता दें कि भारतीय कप्तान विराच कोहली के साथ मतभेद के बाद अनिल कुंबले ने भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Story first published: Sunday, June 25, 2017, 17:18 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+