Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर लेने पहुंची अनुष्का, देखते ही लगा लिया गले

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली का सोशल मीडिया पर मुंबई एयरपोर्ट से वीडियो वायरल हुआ है। कोहली ने बांग्लादेश को कोलकाता में हुए डे-नाइट टेस्ट में हराकर मुंबई की ओर रूख किया। जब कोहली मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पहले ही पहुंच चुकी थीं। हालांकि अनुष्का पहले से ही गाड़ी में बैठीं थी। वह नीचें नहीं उतरी, लेकिन जैसे ही कोहली गाड़ी में बैठ तो अनुष्का ने उन्हें सरप्राइज देते हुए सीधा गले लगा लिया।

वायरल हुई वीडियो

वायरल हुए वीडियो में अनुष्का को कोहली गले लगाते हुए साफ नहीं दिखाई दीं, लेकिन कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक-दूसरे को देखते ही खुश हो बैठते हैं। अनुष्का कोहली को जोर से गले लगाती हुई भी दिखीं। विराट-अनुष्का की जोड़ी सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक है। आए दिन दोनों एकसाथ तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। कोहली जहां मैदान रंग बिखेर रहे हैं तो वहीं अनुष्का अभी फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ी दूर हैं।

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

कोहली और अनुष्का की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। अपने रिश्तों को लेकर दोनों कई बार सुर्खियों में बने रहे। इनकी जो पहली मुलाकात हुई थी वो एक शैंपू के विज्ञापन के दाैरान हुई थी। 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के लिए शूटिंग दाैरान अनुष्का और विराट मिले थे। दोनों ने मिलकर विज्ञापन तैयार किया था। इसके बाद दोनों में डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। 2014 के साउथ अफ्रीका टूर के दौरान तब इन अफवाहों को बल मिला जब अनुष्का जहां इंडियन क्रिकेट टीम ठहरी थी उस होटल में देखी गईं।

आखिरी फिल्म थी 'जीरो'

आखिरी फिल्म थी 'जीरो'

बता दें कि अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ी दूर नजर आ रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रही थी, इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ कैटरीना कैफ और शाहरुख खान ने भी मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्मों से इतर एक्ट्रेस अपनी फोटो और वीडियो को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।

Story first published: Monday, November 25, 2019, 17:21 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+