For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: समुद्र में अनुष्का ने दौड़ाई 'BOAT', हंसने लगे कोहली तो पत्नी ने किया कुछ ऐसा काम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा हमेशा मीडिया से बचने की कोशिश किया करते हैं। लेकिन कहीं ना कहीं से उनकी मस्ती करती हुईं तस्वीरें या वीडियो वायरल हो ही जाती हैं। हाल ही में ये फेमस कपल न्यूजीलैंड में छुट्टियां मनाने गया था, जहां से उनका एक मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अनुष्का समुद्र में तेज बोट चलाती दिख रहीं हैं।

वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि अनुष्का तेज रफ्तार में बोट दौड़ा रही हैं। वहीं कोहली बगल में ही बैठे हैं। अनुष्का बोट चलाने के बाद कोहली को देखती हैं तो कोहली जोग-जोर से हंसते दिखाई देते हैं। वहीं अनुष्का भी हंसी रोक नहीं सकी और उन्होंने देखते ही देखते कोहली के गाल खींच दिए। अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली का हमेशा सपोर्ट करती हैं। इसके साथ ही इतना बिजी रहने के बाद भी विराट अनष्का के साथ बाहर जाने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। विराट के ज्यादातर मैच में अनुष्का उनका सपोर्ट और चियर करने के लिए वहां मौजूद होती हैं।

View this post on Instagram

virushka at newzealand in january.....vacation

A post shared by vikas (@vikas_singh91) on

बता दें कि अनुष्का ने हाल ही में यह भी बताया था कि उन्होंने अपनी शादी को मीडिया से बचाने के लिए कोहली का नाम नहीं लिया था। उन्होंने बताया था, ''शादी को प्राइवेट रखने के लिए उन्होंने सभी को अपने पति का नाम राहुल बताया था। होम स्टाइल वेडिंग चाहते थे। हमारी शादी में सिर्फ 42 लोग थे। सभी परिवार और दोस्त। मैं बड़ी सिलेब्रिटी वेडिंग नहीं चाहती थी। हमारी शादी में एनर्जी बहुत अच्छी थी।'' इस कपल ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी।

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 11:36 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+