IPL 2017: केवल दिल की सुनने वाले राहुल त्रिपाठी की कमजोरी है आलू के पराठे...
कोलकाता। आज चारों ओर केवल एक ही नाम गूंज रहा है और वो है पुणे सुपरजाएंट के सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी का, जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 93 रनों की शानदार पारी खेलकर हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है।
हो भी क्यों ना, वो हैं ही ऐसे, जिनकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है। मालूम हो कि राहुल का बल्ला तब चला जब टीम को उसकी जरूरत थी, बुधवार को हुुुए मैच में कोलकाता ने पुणे को 156 रनों का लक्ष्य दिया था।
राहुल ने शुरू से अंत तक एक छोर संभाले रखा
ईडन गार्डन्स स्टेडियम की विकेट पर जहां पुणे के बल्लेबाज अपने पैर नहीं जमा पा रहे थे,वहीं राहुल ने शुरू से अंत तक एक छोर संभाले रखा। टीम को जब छह रनों की जरूरत थी, तब राहुल पवेलियन लौटे।

जो दिल ने कहा वो ही किया
उन्होंने शानदार 93 रनों की पारी में 78 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए थे। उन्हें मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। मैच के बाद राहुल ने कहा कि वो पूरी तरह दिल से खेले, केकेआर की बॉलिंग काफी अच्छी थी इसलिए उन्होंने कोई रणनीति नहीं बनाई, जो दिल ने कहा वो ही किया।

फिटनेस को लेकर काफी सजग
क्या आप जानते हैं अपने दिल की सुनने वाले राहुल त्रिपाठी शुरू से ही होनहार क्रिकेटर रहे हैं लेकिन वो अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहते है, इसलिए वो एक कठिन डाईट चार्ट फॉलो करते हैं।

आलू के पराठे...
लेकिन उनकी डाईट की सारी गणित उस वक्त फेल हो जाती है, जब उनकी आंखों के सामने उनकी मां के हाथ के बने आलू के पराठे आ जाते हैं, रोहित अपनी मां के हाथों के बने खाने के दीवाने हैं।

जन्म 2 मार्च 1991
- राहुल त्रिपाठी का जन्म 2 मार्च 1991 को झारखंड के रांची शहर में हुआ है, राहुल त्रिपाठी के पिता अजय त्रिपाठी भारतीय सेना में हैं।
- राहुल को पुणे शहर के सबसे पुराने क्रिकेट क्लब डेक्कल जिमखाना से खेलना का मौका मिला था।
- 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बहुत कम लोगों के नाम पर हैं।
- राहुल त्रिपाठी ने यह कारनामा अपने करियर में एक नहीं बल्कि दो-दो बार लोकल प्रतियोगिताओं में किया है।

6 गेंदों पर 6 छक्के
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications