For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अनुष्का हुईं क्वारंटाइन में विराट से दूर, वर्ल्ड कप के दौरान पत्नी को मिस कर रहे हैं कप्तान

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली निश्चित तौर पर यह जानते हैं कि उनके आसपास के लोग, और जिनसे वे प्यार करते हैं, का मूड हमेशा खुशनुमा कैसे रखा जाए। क्रिकेट के मैदान पर अपनी नायाब ऊर्जा के लिए मशहूर कोहली मैदान के बाहर भी काफी सारी चीजें करते रहते हैं। कई बार वे अपने प्यार का इजहार करने के लिए और अपने प्रिय लोगों को खुश करने के लिए काफी दूर तक गए हैं लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है क्योंकि विराट को बिल्कुल भी दूर की यात्रा नहीं करनी पड़ी बल्कि अपनी बालकनी के आसपास रहकर केवल अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को हैलो कहना पड़ा।

अनुष्का शर्मा का क्वारंटाइन-

अनुष्का शर्मा का क्वारंटाइन-

अनुष्का शर्मा इस समय संयुक्त अरब अमीरात में क्वॉरेंटाइन कर रही हैं। जबकि विराट कोहली भी उनके आसपास हैं लेकिन वह आईसीसी T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के बायो बबल का हिस्सा है जिसमें टीम इंडिया के अन्य साथी भी कप्तान के साथ रह रहे हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2021 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में शुरू हो रहा है। क्योंकि कोरोना को लेकर नियम सख्त है और प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ता है जिसके चलते अनुष्का शर्मा को भारतीय टीम के बायो बबल में जुड़ने से पहले अपना आइसोलेशन पीरियड पूरा करना जरूरी है।

CSK ने की पुष्टि- IPL 2022 के लिए पहला रिटेंशन कार्ड किस खिलाड़ी के लिए इस्तेमाल होगा

विराट बॉलकनी के आसपास रहकर बोल रहे हैं 'हैलो'

विराट बॉलकनी के आसपास रहकर बोल रहे हैं 'हैलो'

बॉलीवुड की लोकप्रिय अदाकारा अपने पति के साथ तभी जुड़ सकती है जब वह अनिवार्य क्वारंटाइन पीरियड को पूरा कर ले। कोहली मजाकिया इंसान है और मौज मस्ती उनकी दूसरी आदत है। दूरी के इस समय में उन्होंने तय किया है कि उनकी पार्टनर को इस तरह की दूरियों में भी बोरियत महसूस ना हो। इसके चलते विराट कोहली अनुष्का शर्मा से थोड़ी दूरी पर मौजूद रहकर दूर से ही हाथ हिलाकर उनको हैलो बोलते हैं।

कोहली की बॉडी लैंग्वेज फनी है ताकि अनुष्का की खुशनुमा ऊर्जा बरकरार रहे। अनुष्का शर्मा को कोहली का यह अंदाज पसंद आ रहा है और उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पति की तस्वीरें शेयर की हैं जो कि काफी इंटरेस्टिंग दिलचस्प लग रही है।

अनुष्का ने शेयर की तस्वीरें-

अनुष्का शर्मा ने अब इन तस्वीरों पर जो कैप्शन दिया है उसमें आप देख सकते हैं कि वे लिखती हैं की बायो बबल में यह प्यार का समय है।

टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल अच्छी तैयारियों में दिख रही है क्योंकि उन्होंने बिल्कुल अभी इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां संस्करण पूरा किया है। बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने टीम में थोड़ा सा फेरबदल भी किया है और अक्षर पटेल की जगह पर शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

चेतन शर्मा की लीड भूमिका वाला चैनल चाहता था कि हार्दिक पंड्या का एक बैकअप विकल्प भी मौजूद रहे। इस बदलाव को छोड़ दें तो बाकी टीम वही है और बल्लेबाजी-गेंदबाजी में संतुलन दिखाई दे रहा है। भारतीय टीम वैसे तो पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर से अपने विश्वकप अभियान की शुरुआत करने जा रही है लेकिन आप टीम इंडिया को 18 और 20 अक्टूबर को भी क्रमशः इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलते हुए देख सकते हैं।

Story first published: Sunday, October 17, 2021, 14:38 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+