नयी दिल्ली। विराट कोहली के सितारे बुलंद हैं। उनके बल्ले रन बरसा रहे हैं तो उनकी लव लाइफ में भी सब ठीक होता रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच सबकुछ ठीक होता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार दोनों साथ-साथ दिखें। दोनों ने एक साथ मिलकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत का जश्न मनाया। जानें छक्का लगाने से पहले क्या सोचते हैं विराट कोहली?
दोनों की साथ की तस्वीरें ट्विटर पर विराट के एक फैन कल्ब ने पोस्ट की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 14 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाने के लिए अनुष्का और विराट ने एक साथ मिलकर जापानी रेस्टोरेंट में डिनर किया। दोनों ने जापानी शेफ के साथ फोटो भी खिंचवाई। जो फोटो ट्विटर पर पोस्ट की गई। IPL 2016: कोहली के खिलाफ दिखा गंभीर का 'डर्टी गेम'
आपको बता दें कि विराट ने इस मैच में इस आईपीएल सीजन की अपनी तीसरी सेंचूरी लगाई थी। उन्होंने आरसीबी टीम की कप्तानी करते हुए गुजरात लायंस को हराया। हलांकि ये कोई पहला मौका था, जब ब्रेकअफ के बाद दोनों साथ दिखे हो। इससे पहले भी दोनों मुंबई के एक होटल में साथ डिनर करते हुए देखे गए थे।
[PIC] [EXCLUSIVE] @imVkohli & @AnushkaSharma spotted dining at a Japanese Restaurant in Bengaluru. #VK18FanClub pic.twitter.com/1eyOKvweKi
— VK 18 Fan Club™ (@imVkohliFanClub) May 19, 2016