For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Viral: अनुष्का ने शेयर की अपने बेबी बंप की तस्वीर, विराट कोहली ने किया दिल जीतने वाला कमेंट

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने घर में नन्हा मेहमान आने की खुशखबरी देते हुए फैन्स को चौंका दिया था। फैन्स भी अपने पसंदीदा खिलाड़ी के जीवन में आने वाली खुशियों को लेकर काफी खुश हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा अपने प्रग्नेंसी काल का आनंद ले रही है। इस दौरान वह आये दिन सोशल मीडिया पर कभी कप्तान विराट कोहली के साथ तो कभी अकेले की तस्वीर साझा करती नजर आती हैं।

और पढ़ें: मैच फिक्सिग मामले में ICC ने UAE के 2 खिलाड़ियों को किया सस्पेंड, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

इसी फेहरिस्त में अनुष्का शर्मा ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने बेबी बंप को फ्लांट करती नजर आ रही हैं। वहीं अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर पर जहां फैन्स की ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है वहीं कप्तान विराट कोहली ने ऐसा कमेंट किया है जो किसी का भी दिल जीत लेगा।

और पढ़ें: IPL 2020: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी क्वारंटीन से छूट, CSK ने किया बड़ा ऐलान

नये जीवन को जन्म देने से ज्यादा सच कुछ नहीं

नये जीवन को जन्म देने से ज्यादा सच कुछ नहीं

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने के लिये संयुक्त अरब अमीरात में हैं, जहां पर वो अपनी टीम आरसीबी के साथ खिताबी रेस में शामिल होंगे तो वहीं अनुष्का इस समय भारत में ही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेंबी बंप की एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा,'जब आपके अंदर एक नया जीवन जन्म लेने को तैयार होता है तो दुनिया में उससे ज्यादा सच कुछ भी नहीं लगता, जब यह आपके कंट्रोल में नहीं है तो सच क्या हैं।'

विराट ने लिखा दिल जीतने वाला कमेंट

विराट ने लिखा दिल जीतने वाला कमेंट

गौरतलब है कि अनुष्का की इस पोस्ट को काफी प्यार मिल रहा है, वहीं कप्तान विराट कोहली ने भी पत्नी अनुष्का की इस पोस्ट पर दिल जीतने वाला कमेंट करते हुए लिखा,'मेरा पूरी दुनिया इस एक फ्रेम में समाई हुई है।'

पैरेंटस बनने के एहसास को बयान करना नामुमकिन

आपको बता दें कि पिछले महीने ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने घर में नये मेहमान के आने की जानकारी देते हुए बताया था कि जनवरी 2021 में वो पैरेंटस बनने वाले हैं। इस बीच जब विराट कोहली से पूछा गया कि जनवरी में आप पिता बनने वाले हैं तो कैसा महसूस कर रहे हैं।

इस पर जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा था कि यह वो एहसास है जिस पर आपको विश्वास नहीं होता। हम कैसा महसूस कर रहे हैं, इसे शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन है।

Story first published: Monday, September 14, 2020, 15:27 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+