नई दिल्ली। विराट कोहली के साथ अब खुलेआम इश्क फरमाने में अनुष्का शर्मा को दिक्कत नहीं होती है लेकिन पता नहीं क्यों जब उनसे शादी की बात की जाती है तो एकदम से भड़क जाती हैं।
हाल ही में अपनी फिल्म 'पीके' की सक्सेस पार्टी में जब अनुष्का पहुंची तो उनकी एंट्री पर लोगों ने आईपीएल की धुन बजा दी, जिसे सुनकर अनुष्का काफी शर्मा गईं लेकिन इसके थोड़े ही देर बाद जब अनुष्का से मीडिया वालों ने पूछ लिया कि वो कब मिसेज कोहली बनने जा रही हैं, तो वो भड़क गईं और कहने लगीं कि अरे जब बनूंगी तो मीडिया वालों को बता दिया जायेगा, बार-बार शादी की बात आप लोग क्यों करते हैं?
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक अनुष्का को तो इस बात पर इतना गुस्सा आ गया कि वो नाराज होकर पार्टी भी बीच में छोड़कर चली गईं, अनुष्का की इस हरकत पर केवल मीडिया वाले ही नहीं बल्कि पार्टी में मौजूद लोग भी हैरान थे।
'कप्तानी की बात सुनते ही अनुष्का के सामने रो पड़े थे विराट कोहली'
अब पता नहीं मैडम को इस सवाल पर इतना गुस्सा क्यों आता है? मालूम हो कि कुछ दिनों पहले एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया था कि विराट और अनुष्का इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। फिलहाल देखते हैं कि दोनों का बैंड कब बजता है और अनुष्का कब तक शादी की बात पर गुस्सा होती रहती हैं?