
उफ्फ, इस खूबसूरती को हैंडल नहीं कर पा रही ...
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर अक्सर करते रहते हैं। इस बार विराट और अनुष्का दोनों ने अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का शर्मा ने विराट की तस्वीर पर लिखा- 'उफ्फ, इस खूबसूरती को हैंडल नहीं कर पा रही हूं।'

विराट ने लिखा- मोमेंट्स विद हर..
विराट ने भी अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा- मोमेंट्स विद हर। दोनों पति-पत्नी एक साथ न्यूजीलैंड की ठंड का मजा ले रहे हैं। लेकिन अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए ये दोनों अपनी नई-नई तस्वीरें पोस्ट करते हुए इंटरनेट पर छाए हुए है।

फेडरर के साथ भी पोस्ट की थी फोटो:
इससे पहले कोहली ने सोशल मीडिया पर फेडरर के साथ अपनी और अनुष्का की फोटो पोस्ट की थी। कोहली ने ट्वीट किया, "ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शानदार दिन। ऑस्ट्रेलिया में गर्मिंयों का समापन करने का शानदार तरीका। ऑस्ट्रेलियाई ओपन का शुक्रगुजार रहूंगा।

पहले वायरल हुई थी तस्वीर:
इससे पहले अनुष्का-विराट की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें दोनों एक छोटी सी बच्ची से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। यह बच्ची खुद को विराट कोहली का फैन बता रही है। फैन की कोहली से बातचीत के वक्त अनुष्का दोनों को ध्यान से देखते हुए नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications
