मुंबई। टीम इंडिया वेस्टइंडीज दौरे पर है, उसे वहां चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इसलिए टीम को वहां एक महीने से ज्यादा रूकना होगा।
सलमान की 'सुल्तान' दिखाने के लिए पति ने बुक किया पूरा सिनेमा हॉल
ऐसे में बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की पत्नियों को भी वेस्टइंडीज भेज दिया है। मीडिया सूत्रों की माने तो अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, मुरली विजय और स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी तो वहां पहुंच भी चुकी है।
सलमान के रेप्ड वुमन कमेंट पर शाहरूख की कभी हां कभी ना..
ऐसे में भला विराट कोहली अकेले क्यों रहे, खबर है कि उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने भी वेस्टइंडीज के लिए टिकट करा ली है, वो दो मैच के बाद विराट को चीयर करने वेस्ट इंडीज पहुंचेंगी। यानी कि 9 अगस्त के आस-पास अनुष्का वहां होंगी।
इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो हम नहीं कह सकते लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अनुष्का की वेस्टइंडीज जाने की खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
अनुष्का काफी रिलैक्स और हैप्पी मूड में
वैसे इन दिनों अनुष्का काफी रिलैक्स और हैप्पी मूड में हैं क्योंकि उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'सुल्तान' ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिये हैं। फिल्म में सलमान के होने के बाद भी अनुष्का ने काफी तारीफें बटोरी हैं। ईद पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक 200 करोड़ की कमाई कर ली है।