'बूढ़ी दादी' संग विराट की तस्वीर पर अनुष्का का रिएक्शन हुआ वायरल, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली: कप्तान विराट का बांग्लादेश के मैच के बाद 87 साल की भारतीय फैन से मिलना ना केवल सोशल मीडिया पर चर्चित हुआ है बल्कि इसको कई मशहूर हस्तियों ने भी सराहा है। वैसे तो क्रिकेट मैचों के दौरान कई जुनूनी और अनोखे अंदाज वाले दर्शक देखने को मिल जाते हैं लेकिन बर्मिंघम में बात कुछ अलग थी। यहां 87 साल की चारूलता पटेल नाम की ये फैन अपने विशेष अंदाज के चलते सुर्खियों में छा गईं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए ममतामयी अंदाज में अपना प्रेम-भाव दिखाकर कप्तान कोहली और रोहित शर्मा का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मैच में जीत हासिल करने के बाद कोहली और रोहित ने केवल चारूलता जी से मुलाकात की बल्कि उनसे आशीर्वाद भी लिया। उनकी इस तस्वीर पर अब अनुष्का शर्मा की प्रतिक्रिया भी आई है।

अनुष्का ने फोटो पर दिया 'हार्ट सिंबल'

अनुष्का ने फोटो पर दिया 'हार्ट सिंबल'

मैच के बाद कप्तान कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा 87 साल की चारूलता पटेल से मिलने पहुंचे। विराट कोहली ने उनसे मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर भी शेयर की। विराट के इस अंदाज पर कोहली के फैंस गदगद थे, तो साथ ही हर कोई कोहली के इस व्यवहार की तारीफ कर रहा था। विराट के फैंस ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी अनुष्का को भी ये तस्वीर बहुत प्यारी लगी।

भारत पहुंचा सेमीफाइनल में

भारत पहुंचा सेमीफाइनल में

ये विश्व कप विराट कोहली के लिए एक कप्तान के तौर पर बहुत बड़ा है। दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार कोहली इस विश्व कप को जीतकर एक कप्तान के रूप में भी विराट उपलब्धि ढूंढ रहे हैं। अभी तक उनके नेतृत्व में टीम का सफर शानदार रहा है। भारत ने अपने ताजा मुकाबले में बांग्लादेश को 28 रनों से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। इस मैच में कोहली का बल्ला नहीं चल सका लेकिन एक कप्तान के लिए यह बड़ा रहा।

चारूलता के आशीर्वाद से अगला मैच भी जीत लेंगे-

चारूलता के आशीर्वाद से अगला मैच भी जीत लेंगे-

कोहली लिखते हैं- मैं इस जीत के लिए हमारे सभी फैंस खासकर चारूलता जी को भी धन्यवाद देना चाहूंगा। वे 87 साल की उम्र की हैं और शायद मेरे द्वारा देखी गई सबसे जुनूनी और समर्पित फैन हैं। उम्र केवल एक नंबर है। कोहली आखिर में कहते हैं कि चारूलता जी के आशीर्वाद से टीम अगले मैच में ऐसा ही प्रदर्शन करेगी।

रायुडू के संन्यास के बाद चयनकर्ताओं पर भड़के गौतम गंभीर, जमकर लगाई क्लास

Story first published: Wednesday, July 3, 2019, 20:19 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+