नई दिल्ली। टीम इंडिया और बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी, जिनके बारे में इन दिनों खबर फैली हुई है कि दोनों अगले महीने विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुष्का ने कहा कि ये सारी बातें कोरी अफवाह हैं। Zee News हिंदी की खबर के मुताबिक अनुष्का का बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि ये सारी बातें बकवास हैं इनमें कोई सच्चाई नहीं है। आपको बता दें कि विराट ने दिसंबर में बीसीसीआई से छुट्टियों की मांग की थी, जिसके बाद इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया कि अनुष्का और कोहली दोनों शादी करने जा रहे हैं।मालूम हो कि कोहली और अनुष्का हाल ही में क्लोथिंग ब्रांड मान्यवर के एक विज्ञापन में साथ नजर आए थें, जिसमें दोनों पारंपरिक परिधानों में थे, जिसके बाद भी खबर आई थी कि ये दोनों सगाई करने जा रहे हैं।
अनुष्का और विराट का ये दूसरा एड है। इससे पहले दोनों एक शैंपू के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं और कहा जाता है कि दोनों के बीच में प्रेम की शुरूआत उसी विज्ञापन के बाद हुई थी। दोनों तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
वो बेहतर इंसान बने
हाल ही एक टॉक शो में कोहली ने माना था कि अनुष्का की लाइफ में आने की वजह से वो बेहतर इंसान बने हैं और उन्हें खुशी है कि वो उनकी लाइफ में हैं। हालांकि कोहली ने कहा कि उन्हें अनुष्का का देर से आना पसंद नहीं है। वो अनुष्का को प्यार से नुष्कि बुलाते हैं।