मुंबई। टीम इंडिया के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक विराट कोहली के बारे में खबर है कि वो अपने निजी जीवन में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के कारण काफी परेशान चल रहे हैं, दोनों के ब्रेक-अप की खबरें सुर्खियों में हैं तो वहीं अब खबर आ रही है कि विराट एक बार फिर से अनुष्का को अपनी लाइफ में लाने के लिए आतुर हैं।
और इसी वजह से विराट इन दिनों अनुष्का के भाई के टच में हैं और पूरी कोशिश कर रहे हैं उनका और अनुष्का का रिश्ता ट्रैक पर आ जाये। कुछ वेबसाइटों के मुताबिक अनुष्का शर्मा का भाई भी पैच-अप में पूरी तरह से विराट की मदद कर रहे हैं। आपको बता दें कि अनुष्का के भाई का नाम करनेश शर्मा हैं और वो अनुष्का के बड़े भाई हैं और मर्चेंट नेवी हैं। वो अंडर 19 रणजी ट्राफी के सदस्य भी रह चुके हैं।
गौरतलब है कि जब से विराट कोहली ने इंस्ट्रागाम पर अनुष्का अनफॉलो किया है तब से दोनों के ब्रेकअप की न्यूज है और बीते दो महीनों से विराट और अनुष्का को किसी ने पब्लिकली साथ में भी नहीं देखा है जिसने दोनों की दूरियों की खबर को और सच्चा कर दिया है देखते हैं विराट की ये कोशिशें क्या रंग लाती है?