विश्व कप से बाहर हुए ब्रेट ली
सिडनी, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से आगामी ट्वेंटी-20 विश्व कप में नहीं खेल पाएंगे।
ली का बाहर होना आस्ट्रेलिया टीम के लिए विश्व कप से ठीक पहले एक बड़ा झटका है। अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण में शानदार गेंदबाजी करने वाले डॉग बोलिंगर या फिर क्व वींसलैंड के गेंदबाज रयान हैरिस को टीम में जगह मिल सकती है। ये दोनों गेंदबाज इन दिनों शानदार फार्म में हैं।
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार सेंट लूसिया में मंगलवार को जिंबाब्वे के खिलाफ खेले गए एक अभ्यास मैच के दौरान ली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। एमआरआई स्कैन के बाद इसका पता चला। इस मैच में उन्होंने 13 रन देकर एक विकेट झटका हालांकि इसमें आस्ट्रेलिया को एक रन से पराजय का सामना करना पड़ा।
हाल ही में ली की कोहनी का ऑपरेशन हुआ था। टीम के एक प्रवक्ता ने बताया कि ताजा चोट उनकी कोहनी से जुड़ी नहीं है। उन्होंने कहा, "ली के मांसपेशियों में खिंचाव आया है। हमने उनकी जगह किसी और गेंदबाज को टीम में शामिल करने के लिए आईसीसी तकनीकी समिति से बात की है।"
उल्लेखनीय है कि 30 अप्रैल से आरंभ हो रहे विश्व कप में आस्ट्रेलियाई टीम को अपना पहला मुकाबला दो मई को सेंट लूसिया में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications