For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अनुष्का ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए कोहली

Virat Kohli's Wife Anushka Sharma shares adorable Photo during Lockdown, See Pic | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इन दिनों सभी खिलाड़ी अपने फैंस के बने रहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं जो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कई वीडियो व तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। फिलहाल अनुष्का ने एक खूबसूरत भरी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। तस्वीर में अनुष्का का स्टाइल देखने लायक है। उनकी यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है, साथ ही फैंस इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। वहीं खुद कोहली भी कमेंट करने से नहीं कूर पाए।

कमेंट करने से नहीं रूके कोहली

कमेंट करने से नहीं रूके कोहली

अनुष्का ने तस्वीर को फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, "अब से मैं अपने घर में सनलाइट स्पॉट्स का हर एक इंच जान गई हूं।" अनुष्का की ये फोटो उनके घर से है जो मुंबई में बना है। इस फोटो के जरिए फैंस को एक्ट्रेस के घर की झलक भी देखने को मिल गई। इस फोटो में अनुष्का शर्मा ब्लैक टीशर्ट में नजर आ रही हैं। वहीं, स्माइल के साथ उनकी यह फोटो और भी जबरदस्त लग रही है। खास यह है कि उनकी इस पोस्ट को देखकर विराट कोहली भी खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने अपनी पत्नी के फोटो पर कमेंट किया, "खूबसूरत।"

फिलहाल पाताल लोक को लेकर चर्चित हैं अनुष्का

फिलहाल पाताल लोक को लेकर चर्चित हैं अनुष्का

कोहली के अलावा अदिति राव हैदरी और मौनी रॉय जैसे कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी एक्ट्रेस की फोटो पर कमेंट किया है। बॉलीवुड सितारों के अलावा फैंस भी अनुष्का की फोटो की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने हाल ही में आई पाताल लोक प्रोड्यूस की है, जो खूब धमाल मचा रही है।

संगकारा ने इन 2 भारतीय क्रिकेटरों को बताया खास, द्रविड़-गांगुली से की तुलना

शादी में किया था करोड़ों का खर्च

शादी में किया था करोड़ों का खर्च

बता दें कि साल 2017 में 11 दिसंबर को दोनों ने इटली में जाकर शादी की। खात बात यह है कि उनकी शादी में सिर्फ उनका परिवार ही शामिल था। शादी के लिए 50 खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपए का खर्च आया। अनुष्का-विराट की वेडिंग को इंडियन टच देने के लिए शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इंतजाम किया गया था। अनुमान लगाया गया था कि अनुष्का-विराट की शादी में 75-100 करोड़ रुपए तक खर्च हुए होंगे।

Story first published: Tuesday, June 2, 2020, 17:54 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+