For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली के टी20 कप्तानी छोड़ने के फैसले पर अनुष्का शर्मा ने दी ये प्रतिक्रिया

नई दिल्लीः विराट कोहली का जीवन अनुष्का शर्मा के आने के बाद काफी बदला है, ऐसा कप्तान खुद स्वीकार कर चुके हैं। यह एक आदर्श जोड़ी मानी जाती है् जो अलग क्षेत्रों में नाम कमाने के बावजूद आपस में बढ़िया तालमेल रखती है। दोनों के बीच का परस्पर सम्मान भी कई बार देखने लायक होता है।

Anushka Sharma reacts after Virat Kohli decides to quit T20I captaincy | वनइंडिया हिंदी

विराट अपनी पत्नी की तुलना में कहीं ज्यादा मुखर हैं, वे भावनाएं जाहिर करने में कभी नहीं चूकते, चाहे वह मोहब्बत की हो या फिर गुस्से की।

अनुष्का इस फैसले में पति के साथ-

अनुष्का इस फैसले में पति के साथ-

पिछले कुछ समय से ऐसा लग रहा था कि भारतीय खेमे में पता नहीं क्या चल रहा है क्योंकि अचानक अफवाहों का एक दौर चला कि कोहली से जल्द ही सफेद गेंद क्रिकेट कप्तानी ले ली जाएगी और रोहित कप्तान होंगे। बीसीसीआई ने कहा कि कोहली ही उनके आगे के कप्तान होंगे लेकिन इस कथन के तीन दिन बाद ही खुद विराट ने टी20 कप्तानी छोड़ने की बात करके सबको चौंका दिया।

अनुष्का हमेशा की तरह इस फैसले में भी पति के साथ हैं। कोहली एक बेटी के पिता भी बन चुके हैं और अपने परिवार को विदेशी दौरों पर साथ रखते हैं। उन्होंने बढ़ती पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अपने खेल से अभी किसी तरह का समझौता नहीं किया है क्योंकि केवल कप्तानी छोड़ने की बात की गई है, वे टी20 में बतौर बल्लेबाज और ज्यादा फोकस होकर खेलना चाहते हैं।

सुनील गावस्कर ने सुझाया टी20 में नए उप-कप्तान का नाम, बोले- वह भविष्य का कप्तान है

पोस्ट शेयर करके दिया रिएक्शन-

पोस्ट शेयर करके दिया रिएक्शन-

कोहली ने एक लंबी पोस्ट शेयर की थी। यह एक खत की तरह की जिस पर कोहली के साइन भी थे। अनुष्का ने यह पोस्ट फिर से अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर स्टोरी सेक्शन में शेयर की है और उस पर दिल की इमोजी बनाई है। जाहिर है वे पति के फैसले से ना केवल संतुष्ट हैं बल्कि उसका पूरा सम्मान भी कर रही हैं।

बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का खुद भी कोहली जैसे दौर से गुजर रही हैं जहां भूमिकाएं उम्र के साथ बदल जाती हैं। एक समय रूपहले पर्दे पर छाईं रहने वाली अनुष्का अब मां बनने का सुख उठा रही हैं और बेटी व पति के साथ ही रहती हैं। वे फिल्मों में बतौर अभिनेत्री फिलहाल सक्रिय नहीं हैं और विराट के साथ इंग्लैंड दौरे पर भी साथ थीं। अब वे आईपीएल के लिए आरसीबी कैम्प से जुड़ चुकी हैं जहां विराट कोहली कप्तान हैं।

समय के साथ प्राथमिकताएं बदलती हैं-

समय के साथ प्राथमिकताएं बदलती हैं-

हालांकि यह दिलचस्प बात है कि वर्कलोड को थोड़ा कम करने और बतौर बल्लेबाज फोकस करने की बात कहकर टी20 इंटनरेशनल कप्तानी छोड़ने वाले कोहली ने आरसीबी की कमान छोड़ने पर अभी कोई बात नहीं है। लेकिन कौन जानता है कि आने वाले समय में वे चुपचाप ये काम भी कर दें।

कोहली को करीब से जानने वाले समझते हैं कि उनका पहला प्यार हमेशा टेस्ट क्रिकेट था और यही रहेगा।

Story first published: Friday, September 17, 2021, 11:35 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+