For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट की टीशर्ट में एयरपोर्ट पहुंची अनुष्का शर्मा, फोटो वायरल

नई दिल्ली। आईपीएल 11 में इन दिनों विराट कोहली आरसीबी की कप्तानी कर रहे हैं। विराट ने अपनी बल्लेबाजी और अंदाज से करोड़ो लोगों को अपना दीवाना बनाया है। हर खेल प्रशंसक उनकी बल्लेबाजी की प्रशंसा करता है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी कोहली की तारीफ करते हुए कहते हैं की कोहली ही वो बल्लेबाज हैं जो उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं विराट की पर्सनल जिंदगी भी काफी चर्चा का विषय है। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के प्यार की कहानी हर प्रशंसक की जुबान पर आम थी, खैर अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं, लेकिन विरुष्का कभी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं।

आज कल अनुष्का की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रही है जिसमें उन्होंने एक टीशर्ट पहनी है और उसमें फ्रेंच भाषा का शब्‍द Carré लिखा है। हालांकि यह फोटो उनके किसी प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। दरअसल इस टीशर्ट की खास बात यह है कि इस टीशर्ट में सबसे पहले विराट कोहली को देखा गया था। ऐसे में उनके किसी प्रशंसक ने दोनों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी जिसमें दोनों ने एक ही टीशर्ट पहना है।

शुरू हो सकता है नया ट्रेंडः विरुष्का की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है खासकर युवा इस जोड़ी को खासा पसंद करते हैं ऐसे में माना जा रहा है कि अब टीशर्ट को अदल बदल के पहनने का फैशन शुरू हो जाएगा। गौरतलब हो कि इन दिनों ये दोनों कपल अपने-अपने कामों में बहुत ब्यस्त हैं जहां एक तरफ विराट आईपीएल खेलने में व्यस्थ हैं तो दूसरी तरफ वरुण धवन के साथ आने वाली फिल्म सुई धागा की शूटिंग में अनुष्का काफी व्यस्थ चल रही हैं

Story first published: Tuesday, April 24, 2018, 18:08 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+