आस्ट्रेलियाई टीम के फिजियो एलेक्स कुंतोरिस ने समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' से बातचीत के दौरान कहा कि विश्व कप से बाहर होने के बाद ली बेहद आहत हैं।
बकौल कुंतोरिस, "पहले अभ्यास मैच के दौरान ली को चोट लगी थी। विश्व कप में नहीं खेल पाने के कारण वह बेहद निराश हैं। मैं आशा करता हूं कि वह जून तक टीम में वापसी करेंगे। इस काम में मैं उनकी भरपूर मदद करूंगा।"
ली के स्थान पर क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज रेयान हैरिस को टीम में शामिल किया गया है। हैरिस हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलकर स्वदेश लौटे हैं और वह बहुत जल्द वेस्टइंडीज के लिए उड़ान भरेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।