एक जैसे कपड़े में लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे अनुष्का-विराट, Photo वायरल
लंदन। एक बार फिर से टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी करीबी दोस्त अनुष्का शर्मा को लेकर चर्चा में है। कोहली और अनुष्का की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वो दोनों लंदन की सड़कों पर साथ-साथ एक ही तरह के कपड़े पहने घूमते नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में दोनों ने ब्लू कलर की जींस और ब्लैक टी-शर्ट और सफेद रंग के जूते पहन रखे हैं। दोनों की ड्रेस में फर्क सिर्फ जैकेट का है। जहां अनुष्का की जैकेट सफेद है तो वहीं कोहली की जैकेट काले रंग की है।
अब इस वायरल तस्वीर का सच क्या है ये तो कोहली और अनुष्का ही बता सकते हैं। ये दोनों कब लंदन गये थे और ये तस्वीर कब की है इस बारे में भी किसी को कुछ नहीं पता है लेकिन इस तस्वीर के वायरल होने से निश्चित तौर पर उन लोगों का बहुत खुशी हो रही होगी जो वाकई में इन दोनों को हमेशा साथ-साथ देखना चाहते हैं।
#AnushkaSharma - #ViratKohli sport matching attire in London
— TOI Entertainment (@TOIEntertain) 6 August 2016
Don't they look supercool together? pic.twitter.com/uiw5MsP6Z6
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
