नई दिल्ली। अपने और क्रिकेटर विराट कोहली के रिश्ते को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा है कि वो उन लोगों में से नहीं है, जो अपने रिश्तों को कार के काले शीशों में बंद करके रखते हैं, जबकि वो उन लोगों में से हैं, जिन्हें अपने किसी भी रिलेशनशिप को छुपाने और बताने में शर्म नहीं आती है।
vagabomb में दिए गये इंटरव्यू में अनुष्का ने हालांकि किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन साफ लफ्जों में कहा कि वो एक मिडिल क्लास परिवार से आती है इसलिए उन्हें भी अपने से जुड़ी चीजें प्रभावित करती हैं। यहां सोचने वाली बात ये है कि आखिर कौन सी बात इन दिनों अनुष्का को प्रभावित कर रही है?
आपको बता दें कि बॉलीवुड की इस खूबसूरत हसीना के बारे में इन दिनों शोर है कि वो भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली के प्यार की गिरफ्त से आजाद होना चाहती हैं। विराट कोहली का उनके प्रति हद से ज्यादा क्रेजी होना और उन्हें लेकर असुरक्षित होना, उन्हें परेशान कर रहा है।
ओमपुरी ने उड़ाया शहीदों का मजाक, सोशल मीडिया पर हुई जमकर थू-थू
वहीं कुछ मीडिया तंत्रों के मुताबिक विराट इस साल अनुष्का से शादी चाहते हैं जबकि अनुष्का शादी इतनी जल्दी शादी नहीं करना चाहती हैं, जो कि दोनों की दरार का मुख्य कारण है।
फिलहाल अनुष्का ने इंटरव्यू में ना तो विराट का जिक्र किया और ना ही शादी पर कुछ कहा लेकिन अपने पर्सनल रिश्तों पर हो रही बातों पर जरूर कटाक्ष किया है, देखते हैं हिंदी फिल्मों की ये लेडी 'सुल्तान' अपने और विराट के बारे में मीडिया में कब मुंह खोलती हैं।