For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया संग लंदन के भारतीय दूतावास में नजर आईं अनुष्का शर्मा, लोगों ने विराट को इस तरह किया ट्रोल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी टीम और पत्नी संग इंग्लैंड दौरे पर हैं। अक्सर विराट और अनुष्का की साथ वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। वहीं उनके फैंस भी इसे काफी लाइक करते हैं। हालांकि अभी हाल में आई दोनों की एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धमाल तो मचाया लेकिन इस तस्वीर की वजह से विराट को फैंस ने जमकर ट्रोल किया है। दरअसल मंगलवार को टीम इंडिया लंदन में स्थित भारतीय हाई कमीशन डिनर पर गई। इस दौरान अनुष्का भी पूरी टीम के साथ वहां नजर आईं। अनुष्का ने ग्रीन कलर का सूट पहन रखा था। हालांकि अनुष्का का इस खास डिनर पर जाना कुछ फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया। बता दें कि विराट के अलावा और किसी भी क्रिकेटर की पत्नी इस डिनर में शिरकत करती नहीं दिखी। इसी बात को लेकर फैन्स ने सवाल खड़े किए। इतना ही नहीं कुछ फैन्स ने तो यहां तक कह डाला कि अब अगले मैच में अनुष्का को प्लेइंग इलेवन में भी शामिल कर लेना चाहिए। देखें लोगों ने किस तरह से सवाल उठाए....

लंदन स्थित भारतीय दूतावास में टीम इंडिया

इस तस्वीर में अनुष्का के अलावा किसी भी खिलाड़ी की पत्नी नजर नहीं आ रही हैं, वहीं इसके अलावा अनुष्का पहली पंक्ति में नजर आ रही हैं जिसको लेकर फैंस ने सवाल उठाए हैं।

उपकप्तान को लेकर कही ये बड़ी बात

एक यूजर ने कहा कि भारतीय कप्तान फर्स्ट लेडी के साथ पहली रो में नजर आ रहे हैं जबकि उपकप्तान रहाणे बिल्कुल आखिरी पंक्ति में । इसपर यूजर ने अपना गुस्सा निकाला

टीम इंडिया में शामिल करने की दी नसीहत

इस तस्वीर को देखकर एक यूजर का गुस्सा और भड़क गया और उसने कप्तान कोहली से अनुष्का को प्लेइंग 11 में शामिल करने की बात कह दी। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Story first published: Wednesday, August 8, 2018, 10:11 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+