मुंबई। विश्वकप से ठीक पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का दिल उदास हो सकता है क्योंकि उनकी लेडी लक यानी कि अनुष्का शर्मा विश्वकप के शुरूआती मैचों में उनके साथ नहीं रहेंगी क्योंकि अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन फिल्म 'एनएच10' 6 मार्च को रिलीज होने वाली है जिसके प्रचार-प्रसार के लिए अनुष्का शर्मा को इंडिया में ही रहना होगा जिसके कारण वो विराट की हौसला अफजाई के लिए आस्ट्रेलिया नहीं जा पायेंगी।
भारत-पाकिस्तान का विश्वकप मैच या गर्लफ्रेंड मैं किसे चुनूं?
इसलिए जब15 फरवरी को भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान से खेलेगा तब वीवीआईपी सीट पर अनुष्का बैठी हुई नजर नहीं आयेंगी। लेकिन 6 मार्च के बाद अनु्ष्का, विराट का साथ देने के लिए विश्वकप के बाकी मैचों में दिखायी पड़ सकती है। लेकिन तब तक भारत अपने चार मैच खेल चुका होगा और काफी हद तक उसकी गेम में बने रहने की सूरत भी क्लीयर हो चुकी होगी।
विश्वकप के लिए टीम इंडिया अपना रही है टोटके पर टोटके
वैसे बीसीसीआई के नियम के मुताबिक जब तक टीम इंडिया सेमी फाइनल्स तक नहीं पहुंच जाती तब तक खिलाड़ी अपनी पत्नियों या गर्लफ्रेंड्स के साथ एक होटल में नहीं रह सकते है। खैर देखते हैं कि विश्वकप में विराट कोहली क्या कमाल करते हैं ?
उम्मीद करते हैं कि उनका बल्ला प्रतियोगिता में जबरदस्त कमाल करें और 6 मार्च के बाद हर मैच में विराट कोहली अपनी प्रेमिका अनुष्का को फ्लाइंग किस करते और अनुष्का तालियां बजाते और शर्माते हुए नजर आयें।
Must Watch: एनएच10 का ट्रेलर