For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय क्रिकेटर से शादी पर आखिरकार अनुष्का शेट्टी ने तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले खबरें सामने आई थी कि दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी उत्तर भारत के एक भारतीय क्रिकेटर के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं। खबर यह भी थी कि ये क्रिकेटर इस समय जारी रणजी ट्रॉफी में भी खेल रहा है। इस खबर को सुनकर, प्रशंसकों को जाहिर तौर पर काफी उत्सुकता हुई और तब से वे अनुष्का का दिल चुरा लेने वाले इस क्रिकेटर का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तर भारतीय क्रिकेटर से शादी!

उत्तर भारतीय क्रिकेटर से शादी!

हालांकि, अनुष्का ने आखिरकार इस मामले पर खुल कर बात की है और किसी भी क्रिकेटर से शादी करने की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, बाहुबली मूवी की अभिनेत्री ने अफवाहों को बेवकूफी और निराधार करार दिया है और यह भी कहा कि ऐसी सभी फर्जी खबरें उसे परेशान करती हैं।

अरेंज मैरिज कर सकती हैं अनुष्का-

अरेंज मैरिज कर सकती हैं अनुष्का-

इस बीच, अनुष्का ने खुलासा किया कि वह जल्द ही शादी करेगी, और यह एक अरेंज मैरिज होगी। कुछ रिपोर्टों में यह भी सुझाव दिया गया है कि दक्षिण की यह खूबसूरत अभिनेत्री जल्दी से अपने कामों को पूरा कर लेगी और अपने माता-पिता की पसंद के व्यक्ति के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी।

WT20 WC: इंग्लिश पेसर ने 'मांकड' करने से किया मना, हार गई टीम- VIDEO

प्रभास के साथ भी फैली थी शादी की खबरें-

प्रभास के साथ भी फैली थी शादी की खबरें-

पहले यह बताया गया था कि अनुष्का अपने बाहुबली फिल्म के सह-कलाकार प्रभास को डेट कर रही हैं और यहां तक ​​कि उनकी शादी की अफवाहें भी जंगल की आग की तरह फैल रही हैं। दोनों ने लगातार रिपोर्टों का खंडन किया और फिर कहा जा रहा था कि अनुष्का आगे बढ़ गई हैं और एक क्रिकेटर को डेट कर रही हैं।

काम के मोर्चे की बात करें तो, अनुष्का अगली बार आर माधवन और शालिनी पांडे के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। फिल्म की रिलीज की तारीख में देरी हुई है और अब इसे इस साल अप्रैल में रिलीज किया जाना है।

अभिनेत्रियों-क्रिकेटरों का रिश्ता पुराना

अभिनेत्रियों-क्रिकेटरों का रिश्ता पुराना

फिल्म अभिनेत्री और क्रिकेटरों के बीच शादियों का चलन काफी पुराना है। मंसूर अली खान पटौदी से लेकर मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली तक ऐसे बड़े नाम रहे हैं जिनकी पत्नियां फिल्म उद्योग की आला कलाकार रह चुकी हैं। विराट कोहली की शादी बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा से हुई है। हाल में ही हार्दिक पांड्या इसका सबसे ताजा उदाहरण हैं जिन्होंने नए साल की शुरुआत पर बॉलीवुड की विदेशी मूल की अभिनेत्री नताशा के साथ सगाई करके सनसनी मचा दी थी।

हालांकि बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की तुलना में दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों के उत्तर भारतीय क्रिकेटरों के प्रेम किस्से कम ही सुनाई देते हैं।

Story first published: Tuesday, February 25, 2020, 21:49 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+