Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली के अलावा ये तीन खिलाड़ी भी करते सकते हैं टीम इंडिया की कप्तानी

नई दिल्ली। माैजूदा समय भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों फाॅर्मेट का कप्तान विराट कोहली को बनाया हुआ है। कोहली की कप्तानी में भारत ने भले ही कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता हो लेकिन विरोधी टीमों को उनके घर में हराकर इतिहास रचा है। पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप में टीम इंडिया उनके नेतृत्व में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। कोहली की उम्र अभी 31 साल है और किसी कारण वो कप्तानी से हटते भी हैं तो उनके अलावा टीम में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो बताैर कप्तान अच्छे से काम कर सकते हैं। काैन हैं वो खिलाड़ी, आइए जानें-

1. रोहित शर्मा

1. रोहित शर्मा

जब कोहली किसी कारण टीम से बाहर होते हैं तो कप्तानी रोहित शर्मा को साैंपी जाती है। रोहित ऐसे शख्स हैं जो कोहली के बाद टीम की कप्तानी संभालने में सबसे सक्षम नजर आते हैं। रोहित के कप्तानी करने का अनुभव भी है। वो इस वक्त भारतीय टीम के उपकप्तान हैं और आईपीएल में कप्तान के तौर पर 4 बार ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुके हैं। आईपीएल में उनकी कप्तानी देखकर यह मांग भी उठी थी कि टी20 टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बना दिए जाए। हालांकि रोहित शर्मा के पूर्ण रूप से कप्तान बनने में सबसे बड़ी बाधा है उनकी उम्र। रोहित 33 साल के हो चुके हैं और अगर कोहली लंबे समय तक टीम के कप्तान बने रहते हैं तो फिर उनका कप्तान बनना संभव नहीं होगा। अगर कोहली जल्द कप्तानी छोड़ते हैं तो फिर अगले दावेदार रोहित भी होंगे।

'तीन खतरनाक बाउंसर और चाैथी गेंद पर स्मिथ को आउट कर दूंगा'

2. केएल राहुल

2. केएल राहुल

विकेटकीपर राहुल भी यह जिम्मेदारी निभाने वालों की लिस्टमें हैं। वह टीम के लिए इस समय अहम खिलाड़ी हैं। वह टी20 में अकेले ही टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखते हैं। इसके अलावा के एल राहुल विकेटकीपिंग भी कर लेते हैं। उन्हें आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान बनाया गया है। आईपीएल में कप्तान कर-करके वो परिपक्कव होते जाएंगे। अभी उनकी उम्र 28 साल है, ऐसे में वो विराट कोहली की विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं।

3. श्रेयस अय्यर

3. श्रेयस अय्यर

इस युवा खिलाड़ी के पास अभी भी बहुत समय है। अय्यर अगर कप्तानी के गुण कोहली, रोहित जैसे दिग्गजों के साथ रहकर हासिल करते हैं तो फिर आने वाले समय में उनका कप्तान बनना तय है। उन्होंने नंबर 4 की परेशानी को दूर कर दिया है। वो मध्यक्रम में आकर जबरदस्त बल्लेबाजी करते हैं। श्रेयस अय्यर के पास आईपीएल में दिल्ली कैपटिल्स की कप्तानी करने का अनुभव है। श्रेयस की उम्र अभी सिर्फ 25 साल है और आने वाले समय में वो और परिपक्कव होते जाएंगे। ऐसे में कहा जा सकता है कि आने वाले समय में वो भी कप्तानी के एक दावेदार हो सकते हैं।

Story first published: Tuesday, May 12, 2020, 18:46 [IST]
Other articles published on May 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+