पृथ्वी शॉ का Gully Boy अवतार, रैप लिख बोले - अपना टाइम आएगा
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पदार्पण के बाद अपनी चमक बिखेर चुके भारत के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ फिलहाल चोट से उबरने में जुटे हैं। पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच में पृथ्वी ने शतक लगाया था इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में भी 103 रन की पारी खेली थी। उन्हें इस सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। चोटिल होने की वजह से वह आगे के मैच नहीं खेल पाए और वह टीम से बाहर हो गए। वापसी से पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है। पोस्ट शेयर की और लिखा कि अपना टाइम आएगा... इंजुरी से फिट होके...मैं और रन बनाएगा...अपना टाइम आएगा।
इस पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और कई लोगों ने इसपर कमेंट किया है।शॉ के पास टीम के खुद की एक अलग जगह बनाने का मौका ऑस्ट्रेलिया दौरे के रूप में मिला था, लेकिन टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले अभ्यास मैच में ही वह चोटिल हो गए। टखने की चोट के कारण उन्हें पूरी सीरीज से ही बाहर कर दिया गया।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ एक कैच लेते हुए शॉ चोटिल हो गए थे। हालांकि शॉ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह आईपीएल के इस सीजन तक फिट हो जाएंगे। जहां वह दिल्ली कैपिटल की ओर से मैदान पर उतरेंगे।
बता दें कि रनवीर सिंह की आने वाली फिल्म गली ब्वॉय का गाना अपना टाइम आएगा काफी वायरल हो रहा है। इस हर कोई अपने अंदाज में इस्तेमाल कर रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
