For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आवेदन, निवेदन और दे दनादन, वीरेंद्र सहवाग ने बताए अपने तीन खास उसूल

नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने मजाकिया स्वभाव के कारण सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहते हैं। ट्विटर पर एक्टिव रहने वाले सहवाग आए दिन ऐसी पोस्ट करते रहते हैं जो फैंस का ध्यान पूरी तरह से खींच लेती हैं। फिलहाल सहवाग लाॅकडाउन के कारण घर में हैं और इस माैके पर भी वह अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ संदेश दे रहे हैं। सहवाग ने अब अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने तीन उसूल बताते नजर आए।

सहवाग ने वीडियो जारी कर अपने तीन असूल बताते हुए कहा- मेरे असूल हैं, पहला आवेदन, दूसरा निवेदन और फिर दे दनादन..। इस दौरान मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरू ऐक्टिंग भी करते दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- गलत वीरू भाई.... आपका तो एक ही उसूल है। और वह है- दे दनादन। तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसे वीडियोज अपलोड करते रहिए। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है। इसकी वजह से तमाम खेल या तो स्थगित हो रहे हैं या फिर रद्द। ऐसे में लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

इससे पहले सहवाग ने डाॅयलाग मारते हुए वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सहवाग सिर पर कैप और हाथ में बल्ला थामे हुए दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में सनी देओल का डॉयलॉग चल रहा है, जिसकी लिप्सिंग वीरू कर रहे हैं। बल्ला चलाते हुए वीरू सनी पाजी की लिप्सिंग करते हुए कह रहे हैं, 'इन हाथों ने सिर्फ हथियार छोड़े हैं लेकिन चलाना नहीं भूले।' यह डायलॉग सनी देओल की फिल्म जीत का है। सहवाग ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को घर में रहने का संदेश भी दिया। सहवाग ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसा नहीं है कि आपका टैलेंट खत्म हो जाए।'

Story first published: Saturday, April 11, 2020, 12:40 [IST]
Other articles published on Apr 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+