IPL 2017: उथप्पा-गंभीर के धमाकेदार बल्लेबाजी से कोलकाता की शानदार जीत
पुणे। कोलकाता नाइडराइडर्स और मेजबान राइजिंग पुणे सुपरजायंट के बीच खेले गए मुकाबले में कोलकाता ने शानदार जीत हासिल की। कोलकाता की ओर से रॉबिट उथप्पा और कप्तान गौतम गंभीर ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए पुणे के हाथों से जीत छीन ली। कोलकाता की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए रॉबिट उथप्पा और कप्तान गौतम गंभीर ने ताबड़तोडज़ रन बनाए और 18वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
कोलकाता ने 18.1 ओवर में ही 1 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए। कप्तान गौतम गंभीर ने 62 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल है। वहीं दूस री छोड़ पर उनका साथ दे रहे उथप्पा ने 47 गेंदों में 87 रन बनाएं ,जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल है।
कोलकाता की ओर से जीत के हीरो रहे रॉबिन उथप्पा। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे की टीम की शुरूआत अच्छी रही, लेकिन ताबड़तोड़ उन के विकेट गिरने लगे। पुणे ने 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा नाबाद 51 रनों की पारी खेली। उनके बाद सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 46 और राहुल त्रिपाठी ने 38 रन का योगदान दिया।
महेंद्र सिंह धोनी ने भी 23 रन बनाए जबकि डेनियल क्रिस्चियन ने आखिरी ओवरों में 6 गेंदों में 16 रन बनाकर पुणे को 182 रन तक पहुंचा दिया, लेकिन कोलकाता के लिए ये चुनौती छोटी साबित हुई। कोलकाता ने 1 विकेट खोकर ही 18वें ओवर में ये रन हासिल कर मैच जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
