
लोगो की गंदी मानसिकता पर भी गुस्सा दिखाया
इस तस्वीर की सच्चाई पर अब मुंह खोला है टीवी एंकर अर्चना ने और उन्होंने लोगो की गंदी मानसिकता पर भी गुस्सा दिखाया है। नाराज अर्चना ने कहा कि इस तस्वीर को बेहद ही गलत तरीके से सोशल मीडिया पर पेश किया गया।

लोगों को नीचा दिखाने के लिए भूखे
जब मैंने इसे सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा तो मेरी पहली प्रतिक्रिया थी, हे भगवान लोग ये क्या कर रहे हैं, क्यों ये लोग, लोगों को नीचा दिखाने के लिए भूखे हैं।

विराट क्यू कार्ड में लिखे जवाबों...
इसके बाद अर्चना ने बताया कि जिस वक्त की ये तस्वीर है उस वक्त रैपिड फायर राउंड चल रहा था, मैं कैमरा देख रही थी और उस वक्त विराट क्यू कार्ड में लिखे जवाबों को देखकर चीटिंग करने की कोशिश कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर गलत ढंग से वायरल हुई
जब इतने में फोटो खिंच गई, जिसे कि सोशल मीडिया पर गलत ढंग से वायरल किया गया। अर्चना ने कोहली की तारीफ करते हुए लिखा कि वो काफी अच्छे इंसान हैं और उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपना मकाम बनाया है।

मामले को क्या से क्या बना दिया..
इस वाकये से पहले जब मैं कोहली से मिली तो उसने मुझसे पूछा ड्यूड, पिछले साल तुम कहां थीं। वैलकम बैक! इस तरह की सहजता हमारे बीच है और लोगों ने किस तरह से बातें करके मामले को क्या से क्या बना दिया।


Click it and Unblock the Notifications