For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T-10 : इस बल्लेबाज ने खेली विस्फोटक पारी, जड़े एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के

नई दिल्ली। क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में एक ओवर में छह छक्के लगाना कोई आसान काम नहीं है। इसे हासिल करना मुश्किल काम है और अक्सर क्रिकेट में ऐसा नहीं देखा जाता है। बहुत कम बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार 6 छक्के लगाने की उपलब्धि हासिल की है। अब इस लिस्ट में अरिथरन वासेकरन भी शामिल हो गए हैं, जिन्होंने शुक्रवार 21 मई को यूरोपियन क्रिकेट सीरीज (ECS) T10 में विस्फोटक पारी खेलते हुए एक ही ओवर में लगातार छक्के जड़ दिए।

34 वर्षीय क्रिकेटर अरिथरन ने यूरोपियन क्रिकेट सीरीज के 17वें मुकाबले में बेयर उर्डिंगेन बूस्टर्स की ओर से खेलते हुए कोलन चैलेंजर्स के खिलाफ यह काम किया। अरिथरन वासेकरन ने मैच के पांचवें ओवर में आयुष शर्मा के खिलाफ लगातार 6 छक्के लगाने की आश्चर्यजनक उपलब्धि हासिल की। शर्मा ने पहली गेंद फुल-लेंथ फेंकी, जिसे अरिथरन ने स्क्वायर लेग से छक्के के लिए भेज दिया।

शर्मा पर दबाव बनता दिख रहा था, क्योंकि उन्होंने दूसरी डिलीवरी स्टंप्स के सामने फेंकी, लेकिन इसपर भी उन्हें छक्का पड़ गया। अपनी लाइन और लेंथ के साथ संघर्ष करते हुए गेंदबाज ने अगली गेंद शाॅर्ट लेंथ रखी और बल्लेबाज ने इसे स्क्वायर लेग के ऊपर से भेजते हुए लगातार तीसरा छक्का बटोरा। शर्मा को आखिरी तीन गेंदों पर भी अरिथरन ने आसानी से छक्के लगाकर ओवर में कुल 36 रन बटोर लिए। साथ ही लगातार 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए।

अरिथरन वासेकरन इस सीजन में टीम के लिए चमकते सितारों में से एक रहे हैं और उन्होंने इस खेल में भी गति को आगे बढ़ाया। उन्होंने 244 की स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली, जिसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदाैलत बूस्टर्स 8 विकेट खोकर निर्धारित 10 ओवर में 115 रन बना सका। जवाब में उतरी कोलन चैलेंजर्स की टीम 6 विकेट खोकर 63 रन ही बना सकी और बूस्टर्स ने 52 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अरिथरन अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए 180 से अधिक की स्ट्राइक रेट से केवल सात मैचों में 161 रन बनाए हैं।

Story first published: Friday, May 21, 2021, 17:44 [IST]
Other articles published on May 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+