For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1983 वर्ल्ड कप जीत पर बनेगी फिल्म, ये कपूर बनेगा कपिल देव

दुनिया की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर भारत की झूलन गोस्वामी पर फिल्म बनने जा रही है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि 1983 वर्ल्डकप पर भी फिल्म बनेगी।

नई दिल्ली। दुनिया की हर बड़ी घटनाओं पर फिल्म बनना आजकल चलन में है। फिर चाहें वो किसी युद्ध पर फिल्म बनाना हो या किसी खेल की बड़ी घटना पर। अभी हाल में भारत में क्रिकेट के दो सबसे बड़े दिग्गज सचिन और धोनी पर बॉलीवुड में फिल्में बन चुकी हैं। अब अगला नंबर दुनिया की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर भारत की झूलन गोस्वामी पर फिल्म बनने जा रही है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि 1983 वर्ल्डकप पर भी फिल्म बनेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1983 वर्ल्ड कप जीत पर फिल्म बनने जा रही है। आपको बता दें कि कपिल देव की अगुआई में भारत ने पहली बार 1983 में आईसीसी वर्ल्डकप जीता था। खबरों के मुताबिक इस फिल्म का निर्माण कबीर खान करेंगे। मिड डे में छपी खबर के मुताबिक अनिल कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा इस रोल के लिए रनवीर सिंह और ऋतिक रौशन के नाम पर भी चर्चा की गई थी।

इसे भी पढ़ेंः- कुलदीप यादव के HEROIC हैट्रिक से बने कई रिकॉर्ड, 2nd ODI के दिलचस्प आंकड़े

खबर के मुताबिक "फिल्म की घोषणा 27 सितंबर को करने के लिए एक बड़े समारोह के आयोजन के बारे में योजना बनाई जा रही है। फिल्म मेकर को उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी जो वर्ल्ड कप अपने घर लाए थे वे इस दौरान मौजूद रहेंगे।" टीम इंडिया ने साल 1983 विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को 181 रनों से हराते हुए इतिहास रच दिया था। आपको बता दें कि 1983 के वर्ल्डकप को लेकर कई बातें सामने आती रही हैं। लेकिन फैंस को फिल्म के जरिए उन बातों को जानने का मौका मिलेगा जो अभी तक नहीं किसी को नहीं पता हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+