मुंबई टी20 लीग के पहले ही मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी टीम को दिलाई जीत

नई दिल्ली। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिता के नक्शेकदम पर चलने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। अभी उनको लंबा सफर तय करना है और उन्होंने इस सफर की शुरुआत शानदार की है। इसी फेहरिस्त में अर्जुन एक बार फिर से मुंबई टी-20 लीग में सुर्खियों में छाए हुए हैं। मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में अर्जुन ने अपने ऑलराउंड खेल से सबको प्रभावित किया। इस मैच के दौरान अर्जुन में कहीं से ही किसी तरह के आत्मविश्वास की कमी नहीं दिखी।

19 साल के अर्जन को मुंबई टी-20 लीग में आकाश टाइगर्स ने 5 लाख रुपए में खरीदा था। यह इस लीग में लगी सबसे ऊंची नीलामी थी। इस लीग के ओपनिंग मैच में अर्जुन की टीम का मुकाबला ट्रिअंपस नाइट्स (Triumphs Knights) से हुआ था। टारगर्स के कप्तान धवल कुलकर्णी ने अर्जुन को पॉवरप्ले में गेंदबाजी का भार सौंपा। अर्जन ने इस ओवर में शानदार शुरुआत करते हुए विपक्षी ओपनर करण शाह को 14 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें- विश्व कप से पहले फिट घोषित हुआ पाकिस्तान का यह स्टार क्रिकेटर

अर्जुन ने मैच में 3 ओवर गेंदबाजी की और 21 रन देकर 1 विकेट लिया। हालांकि नाइट्स के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी बढ़िया आईपीएल फॉर्म जारी रखते हुए इस मैच में भी 56 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेली थी।

जब टाइगर्स की बैटिंग की बारी आई तो अर्जन ने यहां भी योगदान देते हुए 19 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। वे इस मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए थे। उनके आने से पहले टाइगर्स ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की भागेदार की थी। इस अच्छी शुरुआत का फायदा उठाते हुए आकाश टाइगर्स ने तीन गेंद शेष रहते हुए जीत दर्ज कर ली। उन्होंने 5 विकेट से जीत हासिल करके यह मैच अपने नाम किया।

अर्जुन के इस शानदार प्रदर्शन पर विनोद कांबली ने ट्वीट करते हुए कहा है- 'पहले दोनों बाप जीतते थे अब उसके बेटे के साथ भी वो ही चीज जारी है। आकाश टाइगर्स और अर्जुन दोनों ने शानदार पदार्पण किया।'

Story first published: Wednesday, May 15, 2019, 14:00 [IST]
Other articles published on May 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+