For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PICS: विराट को शादी के लिए प्रपोज करने वाली स्टार खिलाड़ी के साथ मस्ती करते नजर आए अर्जुन तेंदुलकर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट स्टार और क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे पर चार दिवसीय यूथ टेस्ट सीरीज के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला कदम रखा। उस दौरान उनका प्रदर्शन भी चर्चा का विषय था, हालांकि वो उस दौरे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे लेकिन इन दिनों अर्जुन इंग्लैंड में हैं और उनकी एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। दरअसल अर्जुन महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट के साथ लंच करते नजर आ रहे हैं। इंग्लिश महिला क्रिकेट टीम की इस धुरंधर खिलाड़ी से अर्जुन की अच्छी दोस्ती बताई जाती है। व्याट ने अर्जुन के साथ लंच के दौरान ये सेल्फी ली।

विराट को कर चुकीं हैं शादी के लिए प्रपोजः जी हां, ये वही डेनियल व्याट हैं जो कुछ साल पहले विराट को शादी के लिए प्रपोज करने के बाद चर्चा में आ गई थीं। इन दिनों व्याट KIA सुपर लीग टी20 टूर्नामेंट में खेलने में व्यस्त हैं। व्याट के लिए फिलहाल मैदान पर अच्छा समय नहीं चल रहा है और अब तक वो टूर्नामेंट के 6 मैचों में कुल 94 रन बना पाई हैं। हालांकि सचिन के बेटे अर्जुन के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही हैं। बता दें कि श्रीलंका दौरे से अपने करियर का आगाज करने वाले अर्जुन ने श्रीलंका अंडर-19 टीम के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेले थे। अर्जुन ने अपने पहले ही मैच के दूसरे ही ओवर में विकेट लेकर सबको प्रभावित किया था। हालांकि वो बैट से फेल रहे और बिना खाता खोले आउट हो गए थे।

#DanielleWyatt and #ArjunTendulkar catch up.

A post shared by Circle of Cricket (@circleofcricket) on

Story first published: Tuesday, August 7, 2018, 13:57 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+