जब अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी रफ्तार से छुड़ाए जो रूट के पसीने, VIDEO वायरल

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय महान क्रिकेटर सचिन तेंदलुकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मैदान पर अपनी छाप छोड़ने से पीछे नहीं रहे हैं। अंडर-19 के इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाड़ियों की तैयारी करवाने के लिए कमर कसी हुई है। इंग्लैंड को लीग का 32वां मैच आस्ट्रेलिया से खेलना है जिसके लिए अर्जुन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की नेट प्रैक्टिस करवाई। इएसपीएन.क्रिकइंफो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्जुन अपनी तेज गेंदों से नेट पर इंग्लिश बल्लेबाजों का पसीने छुड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लिश टीम को मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाज के खिलाफ मुकाबला करना है, ऐसे में इंग्लैंड के बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर की गेंदों का सामना करते दिखे। अर्जुन तेंदुलकर ने नेट्स पर शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने जो रूट को अपनी गेंदों से परेशान भी किया। अर्जुन का गेंद फेंकने का स्टाइल मिचेल स्टार्क की तरह ही है।

नारंगी रंग की टी शर्ट पहनकर उतरे अर्जुन ने इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजी सलाहकार सकलैन मुश्ताक की देखरेख में गेंदबाजी की। यह पहला मौका नहीं है जब अर्जुन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए नेट पर गेंदबाजी की। इससे पहले 2015 में 15 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में वह इंग्लैंड के नेट गेंदबाजों में शामिल थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट की तैयारियों में मदद की थी।

उन्नीस वर्षीय अर्जुन ने पिछले सप्ताह एमसीसी यंग क्रिकेटर्स की ओर से सरे सरे इलेवन के खिलाफ दो विकेट लिए थे। वे अभी इन दिनों इंग्लिश काउंटी सेकंड डिवीजन में खेल रहे हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर दाएं हाथ के बल्लेबाज ने उनकी गेंद को डिफेंड करने की कोशिश की थी लेकिन वह नाकाम रहे और गेंद मिडिल स्टंप पर जा लगी। अर्जुन ने यह गेंद काफी तेज गति से की थी। अर्जुन की इस शानदार गेंद को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने शेयर किया है।

Story first published: Tuesday, June 25, 2019, 13:58 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+