Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली-कुंबले के बीच पड़ी दरार! कोच की 'स्टाइल' है बड़ी वजह?

चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने का अभियान शुरू करने से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के बीच मनमुटाव चल रहा है। खबरों की मानें तो इस मनमुटाव की वजह कुंबले का टीम को गाइड करने का तरीका है। दरअसल कोहली सहित कई सीनियर खिलाड़ी भी कुंबले से उनके व्यवहार को लेकर नाराज हैं। गौरतलब है कि टीम इंडिया 4 जून को पाकिस्तान के साथ मुकाबले को लेकर तैयारी कर रही है। ऐसे में कोच और कप्तान के बीच मनमुटाव की खबर से टीम को झटका लग सकता है।


खबरों के मुताबिक अनिल कुंबले खिलाड़ियों को तैयारी के लिए 'हार्ड टास्क' देते हैं और खिलाड़ियों के साथ बहुत ही स्ट्रिक्ट रहते हैं। जो कई सीनियर खिलाड़ियों को पसंद नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोच और कप्तान में सुलह कराने की भी कोशिशें हो रही हैं। और ये कोशिशें कोई और नहीं बल्कि बीसीसीआई एडवाइजरी पैनल के मेंबर सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण कर रहे हैं।

आपको बता दें कि मुख्य कोच अनिल कुंबले का कार्यकाल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद समाप्त हो रहा है। यहां तक कि बीसीसीआई ने नए कोच के लिए विज्ञप्ति भी जारी की है। और आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 मई है।

ज्ञात हो कि नए कोच के सिलेक्शन के लिए इंटरव्यू सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण करेंगे। ऐसे में खबरें ये भी आ रही हैं कि कुंबले का कार्यकाल और बढ़ाया जा सकता है। क्योंकि पिछले एक साल से कुंबले के कोच रहते टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है।

खबरों की मानें तो नए कोच के सिलेक्शन का जिम्मा संभालने वाले सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण चाहते हैं कि कुंबले का कार्यकाल बढ़ाकर 2019 विश्वकप तक किया जाए। हालांकि खबरें ये भी आ रहीं हैं कि कप्तान कोहली अब कुंबले के साथ काम करने इच्छुक नहीं हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+