सचिन को छोड़ वसीम अकरम की शरण में जा पहुंचे अर्जुन तेंदुलकर

नई दिल्ली। टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर रहे सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर वैसे तो हर रोज पापा से टिप्स लेते रहते हैं, लेकिन हाल ही में वानखेड़े स्टेडियम को जब उन्होंने वसीम अकरम को देखा, तो पिता को छोड़ उनकी शरण में जा पहुंचे। जूनियर सचिन को देख वसीम अकरम को वो दिन जरूर याद आ गया होगा, जब 16 की उम्र में सचिन ने उनकी और वकार यूनिस की गेंदों की बैंड बजायी थी। [अजहरुद्दीन का बेटा भी है आने को तैयार]

अकरम अक्सर इस बात का जिक्र अपने इंटरव्यू में करते हैं लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि दोनों ही क्रिकेटर बेहतरीन और बेमिसाल हैं, तभी तो सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जब अकरम को मैदान में देखा तो बिना देर किये ही उनके पास पहुंच गये बॉलिंग टिप्स लेने के लिए। अकरम ने भी एक महान गुरू की तरह अर्जुन को बॉलिंग की बारीकियां सिखायीं।

मालूम हो कि सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, मुंबई की टीम के सदस्य हैं और वो नेट प्रैक्टिस के लिए वानखेड़े स्टेडियम जाते हैं, जहां इन दिनों केकेआर के बॉलिंग कोच वसीम अकरम अपनी टीम को कोचिंग देते हैं, वहीं अर्जुन की मुलाकात वसीम अकरम से हुई और वो अपने पापा सचिन को छोड़कर अकरम के पास सीखने के लिए चले गये।



गौरतलब है कि अर्जुन अपने पापा सचिन की तरह बल्लेबाज नहीं बल्कि अकरम की तरह तूफानी गेंदबाज बनना चाहते हैं।

नेटप्रैक्टिस के बाद वसीम अकरम ने जूनियर तेंदुलकर की काफी तारीफ की और कहा कि वो काफी मेहनती हैं और उसे सीखने की ललक है, जो कि काफी अच्छी बात है, मैं पिछले साल उससे इंग्लैंड में मिला था और उस समय मैं हैरान रह गया था क्योंकि उसने महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को आउट कर दिया था।

Story first published: Thursday, May 14, 2015, 13:08 [IST]
Other articles published on May 14, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+